कांसाबेल ✍️जितेन्द्र गुप्ता
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसाबेल में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन
छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना एवं छत्तीसगढ़ पावर कंपनी की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे राज्य में विभिन्न स्थानों पर छत्तीसगढ़ पावर कंपनी द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में वितरण केंद्र स्तर पर संभागीय कार्यालय स्तर पर वृत कार्यालय स्तर पर एवं क्षेत्रीय मुख्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी द्वारा प्रत्येक जिले में विद्यालय स्तर एवं महाविद्यालय स्तर पर भी विद्युत की उपयोगिता एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी को जनमानस तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जशपुर जिले में विद्यालय स्तर का कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसाबेल में आयोजित किया गया विद्यालय छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता स्लोगन प्रतियोगिता क्विज प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का समसामयिक विषय पर आयोजन किया गया और इन चारों स्तर के विजेताओं क़ो प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सालिक साय जी जिला पंचायत अध्यक्ष जिला जशपुर शामिल हुए एवं विशिष्ट अतिथि अनिल खलखो सरपंच ग्राम पंचायत कांसाबेल एवं अमित जिंदल उप सरपंच कासाबेल एवं बालेश्वर चक्रेश उप सरपंच ग्राम पुसरा शामिल हुए।
मुख्य अतिथि सालिक साय द्वारा विद्युत कि बचत करने और विद्युत के सदुपयोग करने हेतु सारगर्भित उदबोधन दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी की ओर से एस पी मरकाम कार्यपालन अभियंता संचार सुधार संभाग पत्थलगांव कर्मेंद्र सिंह कार्यपालन अभियंता सतर्कता भानुप्रताप पटेल सहायक यंत्री उप संभाग कांसाबेल शीतल समीर टोप्पो कनिष्ट अभियंता मनीष खत्री सहायक अभियंता संभाग पत्थलगांव स्नेहलता स्नेह लता टोप्पो कनिष्ठ अभियंता कासाबेल शामिल रहे विद्यालय छात्र-छात्राओं छात्रों के द्वारा बिजली बचाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति की गई अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मेडल एवं सभी अतिथि गणों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया
























