पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने बजट पे चर्चा प्रेस वार्ता
प्रदेश उपाध्यक्ष ने केंद्र सरकार के द्वारा विकसित भारत की पृष्ठभूमि की पटकथा लिखने वाला बजट बताया जिसमे आधारभूत लघु उद्द्योग के ठोस कदम उठाते अपने कर्तब्य को समझ कर 2047 तक भारत को सड़क से लेकर हवाई और पानी के मार्गो में तेजी से काम करने अनेक योजनावो को आगे लाया है। इससे पहले भारत विकास के मामले में 10 वे नम्बर में था जो अब हम दुनिया के 4थे नम्बर में आ चूके है आगे हमारा लछ्य नम्बर 3 में आना है जो 2047 तक हर हाल में पूरा किया जाना है। जनता कि सभी अपेक्षावो में पूरी तरह जमीन में उतर कर कार्य कर रहे है। चाहे आयुष्मान योजना हो या गरीबो को घर बना कर देना सभी मे पूरी तरह कार्य कर रहे है। भारत मे ही सेमीकंडक्टर बनाने की पहल जो विकसित राष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उसे पूरा कर रहे है। रायपुर से पत्थलगांव और पत्थलगांव से गुमला तक 4 लेन हाई स्पीड सड़क कॉरिडोर बना कर दे रहे है। हमारी सरकार हर ब्यक्ति के लिए कार्य कर रही है जो तेजी से भारत को विकास की और लेजाने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहा है। कांग्रेस पार्टी गांधी का नाम लाती थी हम गांधी के काम को लाते है। शुरू में हमने चलने लायक कार्य किया अब हम तेजी से दौड़ सकेंगे इस तरह कार्य कर रहे है। हमारी पार्टी सिर्फ वादा ही नही करती उसे पूरा भी करती है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी का नाम का डंका आज पूरे दुनिया मे बज रहा है।

इसी दौरान सभी पत्रकारों ने बारी बारी से पत्थलगांव की सभी सड़को एवं जशपुर जिले में रेल लाइन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जग्गनाथ पाणिग्रही से तीखा सवाल किया जिसमें पत्थलगांव से धरमजयगढ़ स्टेट सड़क का पूरा नही होना पत्थलगांव से कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सड़क का एक दशक में भी कार्य पूरा नही होना तरह तरह के सवाल खड़ा करती है। आखिर क्षेत्र वासियों के कमर दर्द और रीढ़ के हड्डी के दर्द की किसे परवाह है। खस्ताहाल सड़को की वजह से पत्थलगांव लुड़ेग ,कांसाबेल, कुनकुरी, धरमजयगढ़ के लोगो को सड़क रास्तो के लिए काफी मुश्किले उठानी पड़ती है। जिसका हल अभी तक किसी भी सरकार नही ढूंढ़ पाई है। इसमें क्षेत्र वासियों का क्या दोष वही
पूरे जशपुर जिले की सरहद में कही भी रेल लाइन का नही होना ये दर्शाता है कि जशपुर जिले का क्या हाल है। और कितनी पूछ परख जशपुर जिले की है। पूर्व में रेल लाइन के सर्वे डिजिटल फोटो सूट से आगे बढ़ते हुए हकीकत के धरातल पर आखिर कब पत्थलगांव, कांसाबेल ,कुनकुरी, जशपुर के लोग अपने जीवन मे रेल लाइन देख पाएंगे। इन सभी सवालों पे प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि इनमें समय लगता है मैं अपने आला नेताओ तक आपकी बात जरूर पहुँचाऊँगा आप सभी ने जायज सवाल किया है। और अगले वर्ष के बजट में चर्चा के वक्त आपके पास ठोश बाते जरूर रखूंगा ये वादा करता हूं।
इस बजट पे चर्चा कार्यक्रम में महामंत्री मनीष अग्रवाल , पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, अनिल मित्तल, मण्डल अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, जिला उपाााधक्ष युवा मोर्चा अवधेश गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, सुरेश साहू, जितेन्द्र अग्रवाल, अरुण यादव, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


























