Advertisement Carousel

पार्षद श्रीमती कविता धर्मपाल नारंगे के निर्देश पर स्वच्छता अभियान संचालित….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पार्षद श्रीमती कविता धर्मपाल नारंगे के निर्देश पर स्वच्छता अभियान संचालित

नगर क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु पार्षद श्रीमती कविता धर्मपाल नारंगे के निर्देश पर वार्ड क्र 15 भाथुडांड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत वार्ड के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर कचरे का उचित निपटान किया गया।
इस दौरान मुख्य मार्ग, नालियों, सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ तालाब के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। तालाब परिसर में फैले कचरे को हटाया गया तथा जल स्रोत को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया। साथ ही गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग रखने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की गई।
पार्षद श्रीमती नारंगे ने कहा कि तालाब हमारे क्षेत्र की धरोहर हैं, इसलिए उनकी स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने वार्डवासियों से आग्रह किया कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और जल स्रोतों को प्रदूषित न करें।
स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।
इस मोके पर ग्राम के वरिष्ठ  K. D. कुर्रे, भोगी लाल डहेरिया, धर्मपाल नारंगे, मनोज नारंगे, बसंत बौद्ध, अक्षय नारंगे, श्रवण दहेरिया, सुनील नारंगे, रतन सिदार, रोहित, दीपेश नारंगे, रिया, रितेश एवं मनोज नारंगे सहित अन्य उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…