Advertisement Carousel

श्रीमती कौशल्या साय, के मुख्य आतिथ्य में एस. एम. ज्ञानोदय हायर सेकेंडरी स्कूल, पाकरगांव का वार्षिक उत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

भव्य वार्षिक उत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
एस. एम. ज्ञानोदय हायर सेकेंडरी स्कूल, पाकरगांव
पाकरगांव स्थित एस. एम. ज्ञानोदय हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में माननीय श्रीमती कौशल्या साय , मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के धर्मपत्नी, का सानिध्य प्राप्त हुआ। उनके आगमन से विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों में विशेष उत्साह का वातावरण रहा।


कार्यक्रम में विद्यालय के पालक-पालिकाएँ, गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं ग्राम्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री कन्हैया यादव ने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि का आत्मीय अभिनंदन करते हुए विद्यालय की प्रगति, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।
इसके पश्चात विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें शैक्षणिक उपलब्धियों, बोर्ड परीक्षा परिणाम, नवोदय एवं एकलव्य विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में प्राप्त सफलताओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, देशभक्ति गीत, प्रेरणादायक भाषण एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या  साय जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा विद्यालय परिवार की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। रात्रि में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने स्नेहपूर्वक सहभागिता की। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का संचालन चन्दमणि यादव ने बहुत ही अच्छे ढंग से किया

सरपँच संघ के अध्यक्ष रोशन सिंह पैंकरा ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में दिए जा रहे प्रस्तुति पे बच्चो को लगातार इनाम देकर उनका उत्साह बढ़ाया जिसपर स्कूल प्रबंधन ने रोशन सिंह का आभार माना।

इस प्रकार यह वार्षिक उत्सव समारोह विद्यालय के लिए अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी बन गया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….