Advertisement Carousel

पत्थलगांव से किलकिला प्रधानमंत्री ग्राम सड़क आवगमन को महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व सुचारू रूप से चलने लायक बनाने किया जा रहा तेज गति से कार्य पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता ने सड़क निरीक्षण कर दिए निर्देश…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव से किलकिला प्रधानमंत्री ग्राम सड़क आवगमन को महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व सुचारू रूप से चलने लायक बनाने किया जा रहा तेज गति से कार्य

पत्थलगांव के आस्था का केंद्र भगवान भोलेनाथ की नगरी किलकिलेश्वर धाम जाने सड़क को 15 फरवरी शिवरात्रि और वहां लगने वाले मेला में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के आवगमन में कम से कम असुविधा हो इस पर किया जा रहा कार्य इस सड़क को नया बनाने की प्रकिया शुरू की जा चुकी है जिसका भूमिपूजन विधायक गोमती साय के द्वारा हाल में किया जा चुका हैं। महाशिवरात्रि से किलकिला में मेला में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा उन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए जहां ज्यादा सड़क खराब है उसे पहले उखाड़ कर प्लेन कर पानी का छिड़काव किया जा रहा है जो मेला लगने तक जारी रहेगा जिससे कम से कम धूल उड़े और आवागमन को बेहतर बनाया जा संके

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के कार्यपालन अभियंता सन्तोष नाग ने बताया कि विधायक गोमती साय के प्रयास से किलकिला सड़क निर्माण के सभी प्रकिया पूरी की जा चुकी है। अभी 15 तारीख से महाशिवरात्रि महापर्व है और काफी संख्या में श्रद्धालु किलकिला मन्दिर जाकर पूजा पाठ करते है उन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए सड़क को जितना आने जाने लायक बनाया जा सकता है उसे पूरा कर रहे है। उखाड़े गए सड़क में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।जो मेला लगने तक  जारी रहेगा मेरे द्वारा ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि 15 तारीख शिवरात्रि पर्व तक जितना ज्यादा प्लेन सड़क कर सके वो करे जिससे श्रद्धालुओं को कम सेकम असुविधा हो किलकिला मेला खत्म होते ही तेजी से सड़क बनाने के कार्य किये जायेंगे। जिससे किलकिला आने जाने सड़क आवगमन सुगम हो संके।

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…