Advertisement Carousel

पत्थलगांव के ग्राम कोडेकेला शिवमन्दिर में भक्तों का लगा तांता विधायक गोमती साय ने पूजा कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख शांति और सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद …. 

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव के ग्राम कोडेकेला शिवमन्दिर में भक्तों का लगा लाइन विधायक गोमती साय ने पूजा कर क्षेत्र वासियों के लिए मांगा आशीर्वाद

ग्राम कोडेकेला शिव मंदिर में जहां  स्वयम्भू शिव बिराजमान है। महाशिवरात्रि पर्व के दिन आस पास के गाँव के लोग बड़ो संख्या में पूजा करने पहुचे भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगो को कतार में आकर पूजा करना पड़ा क्षेत्र की विधायक श्री मति गोमती साय ने कोडेकेला के स्वयम्भू शिव बाबा की पूजा कर क्षेत्र वासियों की सुख शान्ति और सफलता के लिए भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा आज कोडेकेला में ही शिवमन्दिर के पास बाउंड्री के लिए 6 लाख रुपये देने की घोषणा किया जिससे कोडेकेला मन्दिर समिति ने विधायक गोमती साय का आभार माना

मन्दिर समिति के सदस्य चन्दमणि यादव ने बताया कि कोडेकेला में विराजे शिव बाबा स्वयम्भू है। जो लगभग 80 वर्ष से विधिवत पूजा पाठ ग्राम वासियों द्वारा बैगा के द्वारा लगातार किया जाता रहा है। यहां की मान्यता है। कि सच्चे मन से मांगी सभी मन की मुरादे भगवान भोलेनाथ जरूर पूरा करते है।

कोडेकेला शिव मन्दिर समिति के अध्यक्ष झुनू राम खूंटियां ने विधायक गोमती साय का यहां आने पर आभार माना उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजो के द्वारा काफी वर्षों से पूजा पाठ किया जाता रहा है। शिव लिंग स्वयम्भू है जो उपका दरहा के पास है हमारी शिव मंदिर समिति लगातार यहां के लिए काम कर रही है।

समिति के सदस्य राजेन्द्र यादव ने कहा कि अब तो लोगो की आस्था कोडेकेला शिव मंदिर के प्रति काफी ज्यादा बढ़ी है।  लोग आसपास के गाँव गाँव से काफी संख्या में पूजा करने आ रहे है आज महाशिवरात्रि के दिन तो काफी ज्यादा भीड़ है।

कोडेकेला शिव मंदिर कार्यक्रम में भाजपा के महामंत्री मनीष अग्रवाल शहर मण्डल अध्यक्ष अंकित बंशल,  सुरेश साहू, जितेन्द्र अग्रवाल,  घरजिया बथान धान समिति के अध्यक्ष अमरजीत बाज, एसएम ज्ञानोदय स्कूल के डायरेक्टर कन्हैया यादव, महेश यादव, नरेंद्र यादव, सहित शिव मंदिर समिति के सभी सदस्य एवं ग्राम वासियों के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…