Advertisement Carousel

कछार शिव मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व की धूम…

 

कछार शिव मंदिर में चैत्र नवरात्र की धूम

पत्थलगांव ✍️जितेंद्र गुप्ता 

पत्थलगांव से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी में स्थित ग्राम कछार के शिव शक्ति मंदिर में हर वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी धूमधाम से चैत्र नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है। कछार के प्रसिद्ध शिव शक्ति मंदिर को जगमग लाइट से खुभ अच्छी तरह सजाया गया है।

जहाँ आसपास के गाँव गाँव सहित दूर दूर से भक्त पूजन करने पहुच रहे है। जहां भक्त अपने और परिवार के शुख शांति और समृद्धि के लिए ज्योति कलश स्थापित करते है। भक्तो का मानना है कि सच्चे मन से ज्योति कलश के स्थापना से भक्तो के सभी मुरादे माता रानी अवश्य पूरा करती है । रोजाना रात्रि आरती में काफी सँख्या में भक्त मंदिर प्रांगण में मौजूद रहते है। आरती के पश्चात माता की रसोई का प्रसाद भक्तों में वितरण किया जाता है जिसे पाने के लिए भक्त गाँव गाँव से मन्दिर पहुच रहे है।

वही महिलाएं आरती के बाद माता के भजन में थिरकते दिखते है। चैत्र नवरात्र पे कछार मंदिर में यजमान के रूप में ऋषि अग्रवाल है। जो अपने धर्मपत्नी के साथ मंदिर के पूजा में मुख्य यजमान है जो पूरे विधि विधान से पूजन कर रहे है।

सभी हिन्दू भाईयो की नव वर्ष की शुभ कामना देते हुए बनारस से पूजन कराने आये चन्द्रेश्वर मिश्रा ने बताया कि नवरात्रो मे प्रमुख दो नवरात्र होते हैं। एक वासंतिक नवरात्र जो चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाती है। और दूसरा शारदीय अश्विन शुक्लपक्ष प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्र संसार की आदि शक्ति महेश्वरी दुर्गा का पावन पर्व है।

साथ ही महराज ने बताया इस वर्ष नवरात्र में जिसे भी अपने गृह एवं कार्य क्षेत्र में बाधा आ रहा हो वे भक्त सर्व  बाधा विनिमुक्तो धन धान्य सुतावितः मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय: ।। इस मन्त्र के पाठ करने से उनको अवश्य लाभ प्राप्त होगा इसमे किसी तरह का संशय नहीं है। प्रथम दिन शैलपुत्री को दूध मेंवा का भोग प्रसाद अर्पण कर द्वितीय दिन ब्रह्मचारिणी देवी का पूजन करें इस क्रम से नव दीन नवरूप का पूजन  हो नवदीन फलाहार करके उपवास रहना संभव न हो तो एक समय अन्न ग्रहण करके पूजन अर्चन करे अपने धर्म साधन के अनुसार ब्रत पूजन करे सफलता अवश्य प्राप्त होगी इसमे किसी तरह का संशय नही है।

कछार शिव शक्ति मंदिर के कार्यक्रम में निरंजन यादव ,कृष्णा अग्रवाल,  पद्मन पटेल, खितिज खूंटियां, जितेन्द्र गुप्ता, ऋषि बेहरा, कृश्णा डनसेना, तरुण जायशवाल, पप्पू यादव, गोपाल गोयल, चिंटू अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, त्रिलोचन यादव, टुनटुन मिश्रा,  , लछमन यादव, दिपांसु अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, पंकज गोयल एवं अन्य मंदिर समिति के साथी मिल कर मंदिर के कार्यक्रम में हाथ बटा रहे है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन किया ईब व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार से बढ़ेगी सिंचाई सुविधा, किसानों की आय को मिलेगा संबल…

वर्षों का इंतजार खत्म, दाराखरिका में ट्रांसफार्मर लगा—ग्रामीणों में खुशी की लहर, सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार…..