श्री रामनवमी महोत्सव की मची धूम ,जगह जगह निकली शोभा यात्रा, गरियादोहर में अष्ट प्रहरी का होगा आयोजन, निकली भव्य कलश यात्रा, हरे कृष्ण-हरे राम की धुन से गूंजेगा पूरा क्षेत्र……
जशपुरनगर/दोकड़ा✍️जितेन्द्र गुप्ता
चैत्र नवरात्रि एवं श्री रामनवमी के पावन अवसर पर ग्राम गरियादोहर स्थित श्री बजरंगबली मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय श्री रामनवमी महोत्सव अष्ट प्रहरी 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 27 मार्च से 29 मार्च तक संपन्न होगा, जिसमें क्षेत्र सहित पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है।आज शुक्रवार को शाम 5 बजे मंदिर प्रांगण से मैनी नदी तक निकली जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुए।इस मौके पर मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक एवं उत्तर सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, बीडीसी सरोज यादव, देवदत्त सिंह, सरपंच प्रतिमा भगत सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहे।जिनका भव्य स्वागत किया गया।आयोजन समिति के अध्यक्ष गणेश प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का डूब जाएगा।वहीं कल 28 मार्च (शनिवार) को प्रातः 8 बजे से हरे कृष्ण हरे राम महामंत्र का नामोच्चार आरंभ होगा। इस दौरान अष्ट प्रहरी कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भाग लेंगे और पूरे दिन मंदिर परिसर में भजनों की गूंज सुनाई देगी।

महोत्सव का समापन 29 मार्च (रविवार) को पूर्णाहुति, दधि-मंजन, नगर भ्रमण एवं महाप्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। इस दिन पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिलेगा।इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन एवं कीर्तन कलाकारों का संगम होगा। प्रमुख कलाकारों में आदर्श प्रधान, मदन बच्चा, विभिषण निषाद, दिलेश्वर यादव, ओमकार साहू एवं भीम निषाद शामिल हैं, जो अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।पूरे आयोजन के दौरान पूजा-अर्चना का संचालन पंडित कुमोद चंद्र सतपथी महाराज द्वारा किया जाएगा ।इस मौके पर महाकुल समाज के ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, समिति अध्यक्ष गणेश प्रसाद यादव, बालेश्वर यादव, गोविंद यादव, भूपेंद्र यादव, चिंतामणि यादव, नवीन यादव, मिनकेतन यादव, सीबो यादव, त्रिलोचन यादव, जगेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति ने क्षेत्र की माताओं, बहनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में भक्ति, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जिससे गरियादोहर का वातावरण पूरी तरह राममय हो उठेगा।
























