Advertisement Carousel

रासायनिक उर्वरक पर की जा रही सघन चेकिंग के दौरान बिना वैध कागजात के ट्रक से 12 टन उर्वरक जप्त….

जशपुर जितेन्द्र गुप्ता✍️

 

रोहित व्यास कलेक्टर जशपुर एवं  एम. आर. भगत उप संचालक क़ृषि जशपुर के मार्गदर्शन मे कृषि विभाग संयुक्त टीम के द्वारा रासायनिक उर्वरक के अवैध परिवहन का सघन जांच किया जा रहा था जांच टीम के द्वारा रविवार की रात 11 बजे सम्बलपुर, ओड़ीसा से गुप्ता ट्रेडर्स ग्राम भंवरमल तहसील रामानुजगंज जिला बलरामपुर जा रही ट्रक क्रमांक CG04QX8079 क़ो रोका गया, ट्रक मे 12 टन NPK 20:20:0 रासायनिक उर्वरक पाया गया, ट्रक चालक द्वारा उचित दस्तावेज नहीं दिखाए जाने के कारण रासायनिक उर्वरक क़ो ट्रक सहित कुनकुरी थाने मे खड़ा किया गया है।

एवं जब्ती कि कार्यवाही कि गई है! क़ृषि विभाग की टीम मे आर.के. पैंकरा, एसडीओ क़ृषि पत्थलगांव, कमलेश्वर सिदार SADO कुनकुरी, नन्दे भगत SADO फरसाबाहर, मिथुन चौधरी उर्वरक निरीक्षक कांसाबेल, मुकेश सिंह, ओमप्रकाश रजवाड़े ग्रामीण क़ृषि विस्तार अधिकारी फरसाबाहर उपस्थिति थे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

-परिवार बनकर यात्रा कर रहे गांजा तस्करी गिरोह से 18.6 किलो गांजा बरामद, कार में सवार थे दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 14 लाख रुपये की गांजा, कार एवं मोबाइल जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच जारी…