Advertisement Carousel

दुष्कर्म के प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार। आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म…

सरगुजा जितेन्द्र गुप्ता ✍️

 

दुष्कर्म के प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म।

थाना गांधीनगर पुलिस के द्वारा प्रकरण में आरोपी के विरूद्व की गई सख्त कार्यवाही।

डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि थाना गांधीनगर में पीड़िता के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया है, कि दिनांक 14/06/2026 को सुबह लगभग 8-9 बजे कॉलोनी में अमित गोस्वामी नामक एक बाबा आया, जो प्रयागराज उत्तरप्रदेश से आना बताया, सभी लोगों को देखकर कुछ ना कुछ कमी बता रहा था, और झाड़फुंक कर ठीक करने के लिए पैसा व मोबाईल मांग रहा था। इसी प्रकार वह पीड़िता के घर आया, इस दौरान घर में पीड़िता के परिजन भी घर में मौजूद थे, तब बाबा ने पीड़िता से बोला कि इसको झाड़फुंक कर देता हूं, अच्छा रिश्ता आयेगा और जॉब भी लग जायेगा। उसके बाद पीड़िता को नहाने के लिए बोला फिर झाड़फुंक करते-करते पीड़िता की मां को बोला कि एक मुट्ठी चावल लेकर हनुमान मंदिर जाओ और 151 चावल के दाने हनुमान जी को चढ़ाकर आओ, पीड़िता की बहन को बोला कि रूम से बाहर रहो और पीड़िता को मोहित कर जबरन दुष्कर्म किया है। कि इस रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण पंजीबद्व उपरांत थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा पीड़िता के बताये हुलिया के अनुसार प्रकरण के आरोपी अमित गोस्वामी की पतातलाश कर पकड़ा गया, आरोपी के विरूद्व घटना घटित करने के संबंध में एवं दौरान विवेचना साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी:
अमित कुमार गोस्वामी पिता स्व. मंजूलाल गोस्वामी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरा, थाना घुरपुर जिला प्रयागराज, उत्तरप्रदेश।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना गांधीनगर से थाना प्रभारी/निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक भारतीय मार्कण्डे, सउनि ललन गुप्ता, आरक्षक दीनदयाल सिंह, सुल्तान अहमद, घनश्याम, इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

सरगुजा पुलिस की अपील:
सरगुजा पुलिस आमजनों से अपील करती है, कि ढोंगी बाबाओं के झांसे में न आवें, और इस प्रकार के ढोंगी बाबा यदि आपके मोहल्ले में दिखें तो तत्काल सरगुजा पुलिस को सूचित करें।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

-परिवार बनकर यात्रा कर रहे गांजा तस्करी गिरोह से 18.6 किलो गांजा बरामद, कार में सवार थे दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे पुलिस की बड़ी कार्यवाही – 14 लाख रुपये की गांजा, कार एवं मोबाइल जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच जारी…