पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पत्थलगांव (पीएम श्री विद्यालय) का निरीक्षण
विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव कमलेश कुमार यादव द्वारा आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (पीएम श्री स्कूल) पत्थलगांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की नियमितता, विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पुस्तक वितरण, बुक स्कैनिंग, स्कूल प्रोफाइल एवं स्टूडेंट प्रोग्रेशन की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान श्री यादव ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की बैठक लेकर विद्यार्थियों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति तथा बेहतर परीक्षा परिणामों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम श्री विद्यालय शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए विद्यालय को आदर्श एवं उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जाए।
उन्होंने विद्यालय में शत-प्रतिशत बुक स्कैनिंग, स्कूल प्रोफाइल अद्यतन, विद्यार्थियों की सतत प्रगति की मॉनिटरिंग, स्मार्ट क्लास के प्रभावी उपयोग तथा अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने एवं नवाचार आधारित शिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार हेतु व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा विद्यालय को जिले के उत्कृष्ट विद्यालयों में शामिल करने के लिए सामूहिक प्रयास करें।
निरीक्षण के अंत में विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

























