Advertisement Carousel

अवैध खाद व्यापारियों पर कड़ी कार्यवाही 240 अवैध बोरा खाद्य जप्त…

जशपुर जितेन्द्र गुप्ता✍️

 

कृषि विभाग द्वारा अवैध खाद व्यापारियों पर कड़ी कार्यवाही

कृषि विभाग कांसाबेल और पत्थलगांव की संयुक्त टीम के द्वारा गुरुवार की सुबह कांसाबेल के ग्राम पूसरा मे 240 बोरी अवैध खाद क़ो जब्ती करते हुए गोदाम क़ो सील कर दिया गया हैँ l खाद गोरखपुर उत्तरप्रदेश से ट्रक द्वारा ग्राम पूसरा लाया गया था, कृषि विभाग द्वारा ट्रक ड्राइवर से खाद के दस्तावेज मांगे जाने पर उसके द्वारा हरिहर यादव पिता महेश्वर राम यादव ग्राम पंडरीपानी पोस्ट भीतघरा तहसील बगीचा जिला जशपुर के नाम से दस्तावेज दिखाए l खाद किसी उदल कुमार के द्वारा ग्राम पूसरा मे उतारा जा रहा था एवं पुलिस और कृषि विभाग की टीम के आने पर चालान और बिल क़ो ड्राइवर से छीन कर फरार हो गया l कृषि विभाग द्वारा खाद क़ो जब्त करते हुए सील कर दिया गया हैँ और प्रकरण बना कर कलेक्टर जशपुर क़ो भेजा गया हैँ और ट्रक क़ो सुरक्षागत कारणों से थाना मे रखा गया हैँ l

कृषि विभाग की कार्यवाही मे आर के पैंकरा एसडीओ कृषि पत्थलगांव, नर्रोत्तम यादव वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, मिथुन चौधरी उर्वरक निरिक्षक, सुरेश सोरेन, मनीष लकड़ा, शैलजा साय, कमला चौहान, वंदना पैंकरा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल थे l

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…