Advertisement Carousel

शाला प्रवेश उत्सव 2026 : विद्यार्थियों के स्वागत से गूंजा शहर शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह….

बगीचा जितेन्द्र गुप्ता

शाला प्रवेश उत्सव 2026 : विद्यार्थियों के स्वागत से गूंजा बगीचा, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

”ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने किया नवप्रवेशी बच्चों का अभिनंदन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नियमित विद्यालय उपस्थिति का दिया संदेश’

बगीचा। नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ के क्रम में गुरुवार को विकासखंड मुख्यालय बगीचा में ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक तिलक लगाकर एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर आत्मीय स्वागत किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में पद्मश्री जागेश्वर राम , छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भू नाथ चक्रवर्ती ,भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पंचयात अध्यक्ष प्रभात सिदाम , उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ,जनपद पंचायत अध्यक्ष गायत्री नागेश एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें भेंट करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने, नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि “शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर समाज और विकसित भारत के निर्माण की सबसे मजबूत नींव है।” उन्होंने विद्यार्थियों से अवसरों का भरपूर लाभ उठाने तथा पालकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।


कार्यक्रम में सेजस बगीचा, पीएम श्री कन्या आश्रम बगीचा, स्वामी रामकृष्ण आश्रम बगीचा, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगीचा, कन्या माध्यमिक शाला बगीचा एवं बालक माध्यमिक शाला बगीचा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां नवप्रवेशी विद्यार्थियों के चेहरों पर नए शैक्षणिक सफर की खुशी साफ झलक रही थी।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल, बीआरसीसी कृष्ण कुमार राठौर, मंडल सयोंजक सांतोस गुप्ता ,अकाउंटेंट शैलेश अम्बस्ट, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर तिलक श्रीवास एवं ममता शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति अपनत्व, शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच तथा नियमित अध्ययन की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल नए विद्यार्थियों का स्वागत करना नहीं, बल्कि उन्हें एक प्रेरणादायी एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से जोड़ना भी रहा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा नया संबल, डीएमएफ से 4.13 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार…

स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण- मुख्यमंत्री श्री साय 103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन 200 सीटर छात्रावास, कैंसर भवन विस्तार और आवासीय परिसर का होगा निर्माण…..

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश: किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता से मिले खाद-बीज खाद-बीज वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं…

सफलता की कहानी पीडिया में 21 साल बाद गूंजी स्कूल की घंटी, 539 बच्चों के जीवन में लौटी शिक्षा की नई उम्मीद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में विकास और सुशासन का नया दौर शुरू….