सरगुजा जितेन्द्र गुप्ता✍️
धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ़्तार।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना सीतापुर पुलिस टीम की कार्यवाही।
आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा अन्य आरोपियों के साथ साठगाठ कर धोखाधड़ी की घटना की गई थी कारित।
मामले में शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अम्बिकापुर जिला सरगुजा शाखा पेटला में हुई अनियमितता केसीसी ऋण के संबंध में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम सुथना रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश प्राप्त हुए थे, जांच प्रतिवेदन अनुसार अनियमितता का विवरण निम्नानुसार है, गठित जांच दल के जांच रिपोर्ट अनुसार 127 किसानों के फजी हस्ताक्षर कर राशि 19282096/- रुपये आहरण करना पाया गया जिसमे बैंक कर्मचारी भुपेन्द्र सिंह परिहार तत्कालीन प्रभारी शाखा प्रबंधक शाखा पेटला, शिवशंकर सोनी सहायक लेखापाल, श्रीमति ललिता सिन्हा केशियर, सुमित कुमार समान्य सहायक, दीपक कुमार चक्रधारी दैनिक वेतन भोगी कम्युटर आपरेटर तत्कालीन प्राधिकृत अधिकारी मदन सिंह, प्राधिकृत अधिकारी जोगी राम, सैनाथ केरकेटटा वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं तत्कालीन समिती प्रबंधक को संयुक्त रूप से दोषी पाया गया है जिसमें दोषियों के विरूध्द पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। उपरोक्त 127 किसानों के खातों में कुल राशि 19282096/- रुपये का अनियमितता भुपेन्द्र सिंह तत्कालीन प्रभारी शाखा प्रबंधक शाखा पेटला, शिवशंकर सोनी सहायक लेखापाल, ललिता सिन्हा केशियर, सुमित कुमार समान्य सहायक, दीपक कुमार चक्रधारी दैनिक वेतन भोगी कम्युटर आपरेटर एवं अन्य द्वारा किया गया है। कि रिपोर्ट पर मामले में अपराध क्रमांक 188/2026 धारा 318, 316(5), 61(2), 3 (5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध सदर धारा का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपियों का पता तलाश किया गया जो आरोपी दीपक कुमार चक्रधारी पिता मनोहर राम उम्र 29 वर्ष साकिन अखोराकला थाना जयनगर जिला सुरजपुर को हिरासत में लेकर पुछताछ किया जो अन्य आरोपियों के साथ सांठगांठ कर सदर धारा का अपराध घटित करना स्वीकार किया, पुलिस टीम द्वारा मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक नंदकुमार प्रजापति, तिजलाल पैकरा, आरक्षक महेन्द्र कुमार नाग सक्रिय रहे।
























