पत्थलगांव जितेन्द्र गुप्ता✍️
भारत महोत्सव में अधिक भागीदारी और जशपुर जिले में कैट इकाई गठन को लेकर कैट की रणनीतिक बैठक
ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरगुजा संभाग प्रभारी कन्हैया गुप्ता, सह प्रभारी दिनेश पटेल एवं सह प्रभारी सुशील गोयनका का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
बैठक में आगामी भारत महोत्सव में जशपुर जिले से अधिक से अधिक व्यापारियों एवं सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कैट जशपुर जिला कार्यकारिणी के विस्तार एवं नई टीम के गठन को लेकर भी चर्चा हुई।
इस दौरान व्यापारियों ने व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को खुलकर रखा। सरगुजा संभाग प्रभारी कन्हैया गुप्ता ने कैट की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए व्यापारियों को संगठन से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने व्यापार को बढ़ावा देने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में व्यापार के विकास, सदस्यता अभियान को गति देने तथा नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए, जिन पर आगामी समय में अमल करने की सहमति बनी।
इस अवसर पर कैट सरगुजा संभाग प्रभारी कन्हैया गुप्ता, सरगुजा सह प्रभारी दिनेश पटेल, सरगुजा सह प्रभारी सुशील गोयनका, अनिल अग्रवाल ,अनिल अग्रवाल के एन राइस मिल ,पप्पल गोयल, मधुसूदन अग्रवाल, राजेश नवभारत ,जितेंद्र गुप्ता ,अजय मधुबन ,नीरज अग्रवाल, विनय अग्रवाल ,दीपक अग्रवाल ,पमुंअग्रवाल, रघु गोयल, राजेश मिलन ,सुंदर आयुषी मोटर मुकेश अग्रवाल,,नवीन अग्रवाल ,राजेश अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल देवेश अग्रवाल, सहित समाज एवं व्यापार जगत के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अनिल अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

























