Advertisement Carousel

जश लर्न प्रोग्राम में अनीता एक्का, सहायक शिक्षिका बनी गोल्ड कैटेगरी विजेता….

कुनकुरी जितेन्द्र गुप्ता✍️

जश लर्न प्रोग्राम में अनीता एक्का, सहायक शिक्षिका बनी गोल्ड कैटेगरी विजेता

जिले के विकासखंड कुनकुरी की अनीता एक्का, सहायक शिक्षिका, प्राथमिक शाला गोरिया के द्वारा कक्षा 3री से 5वीं के विद्यार्थियों को कक्षानुरूप गणितीय संक्रियाओं में दक्ष बनाने के लिए कलेक्टर, जिला जशपुर के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे जश लर्न कार्यक्रम में बेहतर कार्य करते हुए गोल्ड कैटेगरी की विजेता का खिताब पाने वाली विकासखंड की अग्रणी शिक्षिका बनी।
श्रीमती एक्का विकासखंड में सर्वाधिक ट्यूटोरिंग कॉल कर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में जोड़ने में सफल रही हैं। इनके इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर जशपुर एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दिए हैं।
गौरतलब है कि जश लर्न कार्यक्रम में शाला समय पश्चात विद्यार्थियों के अभिभावकों को फोन कॉल के माध्यम से संपर्क कर विद्यार्थियों के स्तर अनुसार गणित विषय के जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग की संक्रियाओं को समझाने के लिए उपचारात्मक शिक्षण की एक नवाचारी पहल है, जो कि छत्तीसगढ़ राज्य में केवल जशपुर जिले में संचालित की जा रही है। इस कार्यक्रम के शुरुआत के प्रथम सप्ताह में विद्यार्थियों का बेसलाइन आंकलन कर बच्चों का स्तर का पता लगाया जाता है। उपचारात्मक शिक्षण (ट्यूटोरिंग कॉल) हेतु प्रत्येक सप्ताह विद्यालय के तीन विद्यार्थियों को चयन कर गणितीय कौशल के विकास के लिए फोन के माध्यम से जुड़कर बच्चों को गणित विषय की समझ एवं रुचि बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पैकरा, बीआरसी विपिन अम्बस्ट, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मारिया गोरेती तिर्की एवं संकुल समन्वयक तरुण कुमार गुप्ता ने अनीता एक्का को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि विकासखंड के अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…