Advertisement Carousel

निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर बालाजी खाद भंडार सील…

पत्थलगांव  जितेंद्र गुप्ता✍️

 

निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर बालाजी खाद भंडार 7 दिनों के लिए सील

पत्थलगांव, जशपुर। किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया उर्वरक का विक्रय किए जाने की शिकायत एवं जांच में अनियमितता पाए जाने पर कृषि विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए मेसर्स बालाजी खाद भंडार, पत्थलगांव को 07 दिनों के लिए सील कर दिया गया है।

कृषि विभाग की जांच टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रतिष्ठान द्वारा यूरिया उर्वरक का विक्रय शासन द्वारा निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक दर पर किया जा रहा था। यह कृत्य उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन है। सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार प्रतिष्ठान को 07 दिनों के लिए सील करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में आर. के. पैंकरा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, जीवन एक्का एवं श्याम सुन्दर पैंकरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, तथा जेम्स लकड़ा, उर्वरक निरीक्षक शामिल रहे।

उप संचालक कृषि, जशपुर श्री एम. आर. भगत ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उर्वरकों का विक्रय शासन द्वारा निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य पर ही किया जाना अनिवार्य है। सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक बिक्री पर किसानों को बिल देना सुनिश्चित करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात डीएमएफ से 19.65 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई आधुनिक एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती…

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…