Advertisement Carousel

: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त….

रायगढ़ जितेन्द्र गुप्ता✍️

ऑपरेशन प्रहार: 24 टन अवैध कबाड़ से लदा 14 चक्का ट्रक पकड़ा, ₹17.55 लाख का माल और वाहन जब्त

ओडिशा से पूंजीपथरा आ रहा था अवैध स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक पकड़ा

10 अगस्त, रायगढ़* । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 टन स्क्रैप से लदे 14 चक्का ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक में लोड विभिन्न प्रकार के टिन एवं लोहे के टुकड़े स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7.55 लाख, तथा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक कीमती ₹10 लाख, कुल ₹17.55 लाख की संपत्ति जब्त की है।

8 अगस्त शनिवार को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि रायगढ़ की ओर से एक 14 चक्का ट्रक में अवैध रूप से स्क्रैप लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने गेरवानी मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान ट्रक क्रमांक RJ05GB2229 को रोककर जांच की गई। ट्रक चालक ने पूछताछ में अपना नाम नेमीचंद मीणा पिता स्व. प्रभुलाल मीणा, उम्र 46 वर्ष, निवासी रामपुरिया, थाना इटावा, जिला कोटा (राजस्थान) बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के टिन एवं लोहे के टुकड़े स्क्रैप लोड मिला। कबाड़ के संबंध में चालक से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने उक्त कबाड़ ओडिशा से लोड कर पूंजीपथरा प्लांट में खपाने के लिए लाना बताया। पुलिस ने ट्रक में लोड करीब 24 टन कबाड़, कीमत ₹7,55,000 तथा परिवहन में प्रयुक्त 14 चक्का ट्रक RJ05GB2229, कीमत ₹10,00,000, कुल ₹17,55,000 की संपत्ति जब्त कर आरोपी नेमीचंद मीणा के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 35(क)(ड) BNSS एवं 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक राज कुमार पैकरा, आरक्षक नरेन्द्र पैंकरा, सुरेन्द्र यादव एवं विनय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी  शशि मोहन सिंह का संदेश

“अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के साथ-साथ ऐसे परिवहन में प्रयुक्त वाहनों पर भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…