Advertisement Carousel

सनातन धर्म की आस्था, संस्कृति, परंपरा एवं मान्यताओं पर हमें रखना है विश्वास विधायक गोमती साय …

बागबहार ✍️जितेन्द्र गुप्ता

सनातन धर्म की आस्था, संस्कृति, परंपरा एवं मान्यताओं पर हमें रखना है विश्वास विधायक गोमती साय

 

पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के बागबहार भाजपा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत रेड़े मे आयोजित मुड़ कट्टी सरना धाम की पुनर्स्थापना एवं कलश यात्रा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय शामिल हुई जिसमे विशिष्ट अतिथि जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, राष्ट्रीय अखिल भारतीय कल्याण आश्रम राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट, बलभद्र राम, कृपाशंकर, कार्यक्रम के आयोजकगण सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्रीमती गोमती साय ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म के मानने वालों को सनातन धर्म के विरोधी कई प्रकार से प्रताड़ित करने एवं रास्ता भटकाने की कोशिश करेंगे। हमे रास्ता नहीं भटकना है। सनातन धर्म की आस्था, संस्कृति, परंपरा एवं मान्यताओं पर हमें विश्वास रखना है। कोई ऐसा माई का लाल नही है जो हमारे सनातन धर्म के 33 कोटि देवी देवताओं को गायब कर सके, नुकसान पहुंचा सके। सनातनी अपने देवी देवताओं को ढूंढ़ लेंगे और हमारे देवी देवता वापस आ जाएंगे।
श्रीमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए मेरी पहली प्राथमिकता है कि सभी सड़को का निर्माण हो। विधानसभा क्षेत्र की 93 सड़कों का अभी प्रस्ताव शासन के पास गया है। 65 सड़को की स्वीकृति मिल गई है। और भी सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। मुझे पूरे पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में जंहा भी बुलाया जाएगा जाऊंगी। और मेरे संज्ञान में जो विकास के कार्य लाये जाएंगे उन्हें प्राथमिकता के साथ करने का प्रयास करूंगी।

 

घोषणा।
पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि सरना धाम के बाउंड्रीवाल की मांग का विषय मेरे समक्ष आया है जिसे कराने की मैं घोषणा करती हूं।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…