Advertisement Carousel

 शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा पुलिस ने किया 10,000 /- दस हजार रू. का जुर्माना….

जशपूर  ✍️जितेंद्र गुप्ता

शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, जशपुर पुलिस ने किया 10,000 /- (दस हजार रू.) का जुर्माना,
वाहन चालक सिकंदर साहू का ड्राइविंग लाइसेंस जप्त कर निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देष्य से अभियान चलाकर पुलिस की जाॅंच कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में यातायात शाखा द्वारा दिनांक 21.07.2024 को स्पीड बाइकर्स एवं सवारी वाहन चालकों की ब्रीथ एनलाईजर से जाॅंच कर कार्यवाही किया गया। कार्यवाही के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे वाहन चालक *सिकंदर साहू पिता चंद्रमणि साहू उम्र 42 वर्ष निवासी लैलूंगा जिला रायगढ़* को डाॅक्टरी परीक्षण कराकर चालान तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, जिस पर आज दिनांक 22.07.2024 को माननीय न्यायालय द्वारा 10,000 /- (दस हजार रू.) के अर्थदंड से दंडित किया गया। वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जप्त कर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु पृथक से परिवहन विभाग रायगढ को भेजा गया है।

जशपुर पुलिस की वाहन जाॅंच कार्यवाही नियमित रूप से जारी रहेगी/विदित हो कि संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जुर्माना दो हजार रूपये से बढ़ाकर दस हजार रू. कर दिया गया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…