Advertisement Carousel

ड्रिंक कर वाहन चलाने पर बडी कार्यवाही दस हजार रु. का जुर्माना पुलिस अधीक्षक ने कहा यातायात में नियम कायदों का रखे सभी चालक ध्यान …

जशपूर✍️ जितेन्द्र गुप्ता

जशपुर पुलिस की फिर से ड्रिंक एंड ड्राईव पर कार्यवाही,
आम रास्ता में शराब पीकर लापरवाहीपूर्वक बोलेरो वाहन चलाने वाले चालक गुरुबदन राम निवासी मकरीबंधा पर पुलिस ने किया 10,000 /- (दस हजार रू.) का जुर्माना,
युवक अपने साथी के साथ रानीदाह में शराब पीकर जशपुर की ओर लापरवाहीपूर्वक वाहन से आ रहा था,

पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देष्य से अभियान चलाकर पुलिस की जाॅंच कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में विगत दिवस बोलेरो वाहन क्र. CG 15 ED 2845 में चालक गुरूबदन सिंह उम्र 30 साल निवासी मकरीबंधा अपने एक साथी के साथ रानीदाह से शराब पीकर आ रहा था, जिसे रानीदाह-टुकुटोली रोड के पास शराब पीकर स्पीड एवं लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुये पाये जाने पर उसे चौकी आरा पुलिस स्टाॅफ द्वारा ब्रीथ एनलाईजर से जाॅंच कर कार्यवाही किया गया। कहीं टकराने से बोलेरो वाहन का एयरबैग खुल गया था। कार्यवाही के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे वाहन चालक गुरूबदन राम उम्र 29 साल निवासी मकरीबंधा (करडेगा) को डाॅक्टरी परीक्षण उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 10,000 /- (दस हजार रू) के अर्थदंड से दंडित किया गया।
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं एवं दूसरों के लिये खतरा है, जशपुर पुलिस द्वारा शराब पीकर, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के विरूद्ध तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जायेगी।”

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

 सेवा संकल्प अभियान के रंग में रंगा पत्थलगांव, विद्यालय-विद्यालय गूंजा हरियाली और स्वच्छता का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे विकासखंड में हुआ व्यापक आयोजन….

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…