Abtak News 24

कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम  सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन पत्थलगांव….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम
सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन पत्थलगांव

आज दिनांक 10/03/ 2025 दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन आदरणीय  विनोद पैंकरा  विकासखंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव के मुख्य आतिथ्य एवं ABEO  नित्यानंद साय तथा BRCC  वेदानंद आर्य जी के विशिष्ट आतिथ्य एवं संगठन के विकासखंड इकाई के अध्यक्ष यशवंत कुमार यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। शिक्षकीय पदों के निर्वहन करते अपने कर्तव्यों के बोध एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन की आवश्यकता एवं महत्व को बताते हुए अध्यक्ष यादव जी ने बताया कि वर्ष 2018 से लगातार संगठन शिक्षक हित में कार्य करते संघर्षरत है। बीईओ साहब ने भी संगठन द्वारा शिक्षकीय दायित्वों के निर्वहन और कार्यालयीन सहयोग हेतु संगठन पदाधिकारियों का सराहना करते हुए प्रोत्साहन किया। अंत में सभी अतिथियों के साथ सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp