पत्थलगांव ✍️जितेंद्र गुप्ता
पत्थलगांव सिविल अस्पताल के मेन गेट जहाँ इमरजेंसी में एम्बुलेंस खड़ा किया जाता है सुबह से ही गेट के दोनों साइड मोटरसाइकिल को लग जाता है अम्बार एम्बुलेंस घुसने नही रहता है जगह
सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के पास की अब्यवस्था को देख कर शुक्रवार को 12 बजे एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी को पत्रकार जितेंद्र गुप्ता ने फोन पर सूचना दी कि सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में एम्बुलेंस घुसने के लिए जगह नही है लोग मनमानी ढंग से मोटरसाइकिल लगा कर चले जाते है जिसपर एसडीएम मौके पे पहुँची और थाना प्रभारी विनीत पांडे के साथ सीएमओ मोहम्मद जावेद, और अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर मिंज के साथ पत्रकार जितेंद्र गुप्ता और मुकेस अग्रवाल ने वास्तविकता को नजदीक से समझने का प्रयास किया वयसे तो अनेक बार समाचार के माध्यम से प्रशासन को ये बताने का प्रयास किया जा चुका था पर अब तक इसका कोई हल नही मिलने पर अस्पताल में आकस्मिक सेवा के लिए आम लोगो को बहुत परेशानी हो रही थी

इन सभी बातों पे गौर करने के बाद एसडीएम ने डॉक्टर मिंज को मेन गेट के दोनों तरफ लोहे या स्टील से पेक करने कहा जिससे गेट के पास गाड़िया खड़ी ही न हो पाए इसके लिए सीएमओ से इंजीनियर की मदद देने को कहा और ये कार्य अगले तीन से चार दिन में पूरा करने कहा
आपको बता दे बीते 2 से 3 महीने तक ट्रैफिक पुलिस के जवान खड़े होकर ब्यवस्था बनाते रहे थे पर लोग है जो जिम्मेदार बनने को तैयार नही उन्हें इमरजेंसी जैसे बातों से कोई लेना देना नही

एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन के साथ ही आम लोगो को भी अपनी जिम्मेदारी समझने की आवश्यकता है। और उन जगहों को खाली रखना चाहिए जहां इमरजेंसी होता है। हम जल्द ही इन सभी परेशानी से निजात दिलाने काम करने कछा है। ये बेहद आवश्यक बाते है।
पत्रकार जितेन्द्र गुप्ता और मुकेस अग्रवाल ने कहा कि सिविल अस्पताल के पार्किंग के लिए अन्य शहरों की तरह ठेका दीया जाए जिससे अस्पताल के बगल के जगह में वाहन पार्किंग हो संके और एक ब्यक्ति को रोजगार भी मिल संके सभी मोटरसाइकिल सुरक्षित भी रह सकेंगे नही तो यहां से हमेसा की तरह ही मोटरसाइकिल चोरी भी होता रहेगा और पुलिस भी परेशान होती रहेगी।
























