Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन नगर पंचायत पत्थळगाव में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निकाय क्षेत्रान्तर्गत हर वार्ड में जाकर नागरिको का निःशुल्क इलाज किया जा रहा….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन नगर पंचायत पत्थळगाव में किया जा रहा हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निकाय क्षेत्रान्तर्गत हर वार्ड में जाकर नागरिको का निःशुल्क इलाज किया जा रहा हैं जिससे नागरिको को छोटी छोटी बीमारियों के लिए अस्प्ताल नही जाना पड़ रहा है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में 41 प्रकार के खून जांच की सुविधा दी जाती हैं। जैसे थाइराइड टेस्ट , विटामिन बी12 टेस्ट , यूरिक एसिड , मधुमेह जैसे विभिन्न प्रकार के टेस्ट कर दवाइयां वितरित की जा रही है।
मुख्य नगर पंचायत अधिकारी मोहम्मद जावेद के द्वारा समय समय पर एमएमयू का निरीक्षण किया जाता हैं । मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट आम लोगो के लिए यह बहुत लाभ दायक हैं। इस योजना के अंर्तगत नगर पंचायत पत्थलगांव में अब तक कुल 385 शिविर लगाकर 30385 नागरिको का इलाज किया जा चुका हैं जिसमे 24690 लोगो को दवाइयां वितरित कर 13475 नागरिकों का खून जांच किया जा चुका हैं ।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….