Advertisement Carousel

पुलिस ने किया 228 दो पहिया व 12 चार पहिया लावारिश व अदावाकृत वाहनों की नीलामी…..

सूरजपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

सूरजपुर पुलिस ने किया 228 दो पहिया व 12 चार पहिया लावारिश व अदावाकृत वाहनों की नीलामी

जिले में पुलिस ने जप्त व लावारिश वाहनों की नीलामी की। लावारिश व अदावाकृत वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया विधिवत् जल्द पूर्ण कराने के निर्देश आईजी सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग के द्वारा दिए थे। जिसके परिपालन में सूरजपुर पुलिस द्वारा 228 दो पहिया वाहन व 12 चार पहिया वाहनों की नीलामी जिला दण्डाधिकारी सूरजपुर के द्वारा गठित टीम के द्वारा की गई। इस नीलामी में कुल 48 निविदा फार्म प्राप्त हुए थे। नीलामी से शासन को कुल 5 लाख रूपये का राजस्व मिला।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर  प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो की अध्यक्षता व डिप्टी कलेक्टर चांदनी कंवर सहित गठित टीम के सदस्यों की मौजूदगी में जिला सूरजपुर के विभिन्न थाना व चौकियों में लंबे समय से रखे लावारिश व अदावाकृत मोटर सायकलों व 4 पहिया वाहनों को रक्षित केन्द्र परिसर में एकत्रित किया गया था।
बुधवार, 08 जनवरी 2025 को रक्षित केन्द्र ग्राउण्ड में आयोजित नीलामी कार्यवाही में जिला सहित दिगर जिलों के 48 बोलीकर्ता उपस्थित हुए जो बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए, अम्बिकापुर के रॉयल स्टील के प्रोपराईटर मो. बाबर के द्वारा 228 दो पहिया वाहन के लिए सबसे अधिक राशि 4 लाख 25 हजार रूपये एवं 12 चार पहिया वाहनों के लिए 75 हजार रूपये कुल 240 वाहनों के एवज में 5 लाख रूपये की बोली आई। इस नीलामी कार्यवाही में सीएसपी एस.एस.पैंकरा, जप्ती माल निराकरण के नोडल डीएसपी रितेश चौधरी, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, आरटीओ निरीक्षक मोहम्मद आबिद खान, पीडब्ल्यूडी एसडीओ ईएंडएम नरेश कुमार बड़ा, आरटीआई प्रशिक्षण अधीक्षक विजय साहू सहित निविदाकर्तागण मौजूद रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…