कांसाबेल ✍️जितेन्द्र गुप्ता
अरविन्द गुप्ता बने उप सरपंच
कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत नकबार में उपसरपंच चुनाव में अरविंद गुप्ता ने पांच वोटो से जीत हासिल किया अरविंद गुप्ता को विधान सभा चुनाव में विधायक श्रीमती गोमती साय ने नकबार ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी थी उसके बाद अरविंद गुप्ता ने नकबार पंचायत में मोर्चा संभाला

जिसके परिणाम स्वरुप नकबार पंचायत से 450 से 500 बीजेपी को मिलने वाला वोट की संख्या बढ़कर 725 पहुंच गया लोकसभा चुनाव में भी यहां वोटो की संख्या बरकरार रहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अरविंद गुप्ता ने लगभग 27 वर्ष बाद अपने जन्मभूमि में धमाकेदार एंट्री करते हुए सबसे हॉट सीट से निर्विरोध वार्ड पंच निर्वाचित हुए साथ ही भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैकरा को भी 869 वोट दिलाने में अहम भूमिका निभाया नकबार पंचायत में टोटल 20 वार्ड पंच में से 16 वार्ड पंच ईसाई समुदाय से बने हैं जिन्होंने अपना विश्वास अरविंद गुप्ता के ऊपर जताते हुए 13 वार्ड पंचों ने अपना मत देकर अरविंद गुप्ता को उपसरपंच बनाया जबकि विरोधी प्रत्याशी सूरजमती चौहान को मात्र 8 वोट प्राप्त हुआ अरविंद गुप्ता पूर्व में ग्राम पंचायत सेमरकछार में भी उपसरपंच के पद पर रह चुके हैं।
अरविंद गुप्ता ने उप सरपंच बनने के बाद बताया कि मुझे ईसाई समाज के वार्ड पंचों ने पूरा सहयोग किया है तथा आने वाले समय में वार्ड पंच भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे तथा हम सभी पंच, सरपंच मिलकर ग्राम पंचायत के मूलभूत समस्याओं एवं विकास कार्यों को पूर्ण कराने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगे
























