Advertisement Carousel

गौवंश की हत्या कर मांस खाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जशपुर ✍️जितेंद्र गुप्ता

ऑपरेशन शंखनाद जारी, गौवंश की हत्या कर मांस खाने वाले दो आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आरोपियों द्वारा गौवंश को चोरी कर, की गई थी हत्या
आरोपियों के कब्जे से गौवंश का कटा हुआ सिर व सीना के भाग को पुलिस ने किया जप्त
आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 303(2),325,3(5) तथा छ. ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि.2004 की धारा 4,5,10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध
नाम आरोपी क्रमशः -1. बलासियुस एक्का उर्फ गुड्डू बिहारी उम्र 40वर्ष निवासी मुड़ा पारा मंझापारा पाकरगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ ग)।2. तेज कुमार लकड़ा उर्फ पनडुब्बी उम्र 50वर्ष निवासी पाकरगांव स्कूलपारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ ग)।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.03.25 को प्रार्थी देवेंद्र यादव उम्र 50वर्ष, निवासी मुड़ा पारा घिंचा पानी ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके द्वारा एक वर्ष पूर्व अपने दो नग गौ वंश को गांव के ही एक व्यक्ति करम साय चौहान को देख रेख हेतु दिया था, दिनांक 12.03.25 को करम साय के द्वारा दोनो गौ वंशों को एक पेड़ में बांधकर रखा गया था, जिसे पाकरगांव निवासी आरोपी बलासियुश एक्का व तेज कुमार लकड़ा के द्वारा दोपहर में चोरी कर ले गए थे, चोरी कर लिए दो गौवांशों में से एक गौ वंश के हत्या कर मांस बनाकर खा गए हैं।
रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 303(2),325,3(5) तथा छ. ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि.2004 की धारा 4,5,10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा दोनो आरोपी बलासियूस एक्का व तेज कुमार लकड़ा की पता साजी कर हिरासत में ले लिया गया है, व आरोपियों के कब्जे से गौवंश का कटा सिर व सीना के भाग को जप्त कर लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने तथा उनके विरुद्ध प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर दोनों आरोपी क्रमशः 1. बलासियुस एक्का उर्फ गुड्डू बिहारी उम्र 40वर्ष निवासी मुड़ा पारा मंझापारा पाकरगांव थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ ग)।2. तेज कुमार लकड़ा उर्फ पनडुब्बी उम्र 50वर्ष निवासी पाकरगांव स्कूलपारा थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ ग) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक श्री विनीत पांडे, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव व आरक्षक पदुम वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ने बताया कि घटना के बाद तत्काल पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर 21 साल बाद खुले श्रीराम मंदिर के द्वार, फिर से सुनाई देने लगी पूजा की घंटियां, जलने लगे आस्था के दीप सुकमा पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित पूर्व नक्सलियों से किया संवाद, सुरक्षा और विकास की जमीनी पहल को समझा …..

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…