Advertisement Carousel

पंचायत सचिवों का लगातार सातवे दिन हड़ताल जारी….

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

पंचायत सचिवों का शासकीयकरण नही किये जाने पर  अनिश्चितकालीन हड़ताल  लगातार सातवे दिन जारी है।

अबतक छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से पंचायत सचिवों के शासकीयकरण विषय मे कुछ होता नही दिख रहा है जिससे पंचायत सचिवों में खासा रोष है।

पंचायत सचिवों के लगातार हड़ताल में बैठ जाने से ग्रामीण स्तर के सभी विकास कार्यो में ब्रेक लग गई है। ग्रामीण स्तर के सभी विकास कार्यो में पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

पंचायत सचिव  संघ के संरक्षक अरुण शाह ने अबतक न्यूज 24 से बात करते हुए कहा कि हमारे बारे में राज्य की सरकार जल्द विचार करें और हमे शासकीय करण का लाभ दे हम अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठे है। हम तभी इस हड़ताल से पीछे नही हटेंगे जब  छत्तीसगढ़ की सरकार शासकीयकरण का लाभ हमे देदे।

पंचायत सचिव संघ के संरक्षक रामदुलार ने अब तक न्यूज24 से बात करते हुए कहा कि हम सभी सचिव अपने कार्यो को पूरी जिम्मेदारी से करते आये है। हमेशा शासन से मिले जिम्मेदारी को पूरे कर्तब्य से निभाते आये है। पर हमारे परिवार हमारे बच्चो की भी छतीसगढ़ सरकार सोंचे आखिर इतने वर्षों से कार्य करने के बाद भी शासकीय करण का लाभ नही मिल पाना हम सभी सचिवों के लिए भारी मुश्किलों भरा सफर रहा है।

 

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…