Advertisement Carousel

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षणस्वास्थ्य परीक्षण …

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षणस्वास्थ्य परीक्षण

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चिरायु- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) पत्थलगांव टीम द्वारा विद्यालय में सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण अंतर्गत प्रमुखतः सिकलसेल,वजन, ऊंचाई, जन्मजात हृदय रोग,त्वचा संबंधी रोग, दमा टीबी,दृष्टि दोष,रिकेट्स, अतिकुपोषण, डाउन सिंड्रोम,तनाव,कुष्ठ रोग, बीटा थैलेसीमिया आदि विमारियों का परीक्षण किया गया। टीम में डॉ. गुंजन सिंह AMO(F), डॉ.पुष्पराज सिंह AMO(M), ओमप्रकाश धुर्वे (लैब टेक्नीशियन), संतोषी पैंकरा( एएनएम) उपस्थित थे।


संस्था के प्राचार्य अनिल कुमार भारद्वाज तथा चिकित्सकों ने बताया कि विद्यालय में समय- समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है।बदलते मौसम में अनेक छोटी-छोटी बीमारियां फैलने का खतरा रहता है वहीं स्वास्थ्य खराब होने से बच्चों का पढाई भी प्रभावित होता है।इस लिए विद्यालय-छात्रावास में बीमारियों के रोकथाम के लिए चिरायु टीम के द्वारा उपाय व जागरूक किया गया।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….