Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का हुआ शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्र रनपुर–दोकड़ा–कांसाबेल–पत्थलगांव रूट पर चलेगी बस सेवा, राहगीरों को मिली बड़ी राहत, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी यात्रा में छूट……

जशपुर✍️जितेंद गुप्ता

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का हुआ शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्र रनपुर–दोकड़ा–कांसाबेल–पत्थलगांव रूट पर चलेगी बस सेवा, राहगीरों को मिली बड़ी राहत, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी यात्रा में छूट……

जशपुरनगर 16 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी पहल के तहत मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। इस नई बस सेवा के शुरू होने से रनपुर–दोकड़ा–कांसाबेल–पत्थलगांव मार्ग के ग्रामीण अंचलों को आवागमन की बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह बस सेवा सुबह 7 बजे रनपुर से प्रस्थान करेगी और अपने निर्धारित मार्ग में गोरिया, बंदरचूआ, बगिया, बांसबहार, दोकड़ा, जूनाडीह, कोगाबहरी, पूसरा, कांसाबेल, पोंगरो, लुड़ेग होते हुए पत्थलगांव तक चलेगी। इससे विद्यार्थियों, कर्मचारियों,किसानों, व्यापारियों और आम ग्रामीण नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा

दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में पूरी छूट दी जाएगी। यह सुविधा सामाजिक समावेशन और संवेदनशील शासन का सशक्त उदाहरण है।ग्रामीण इलाकों में नियमित बस सेवा के अभाव से लोगों को निजी साधनों या महंगे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब इस बस सेवा के शुरू होने से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार तक पहुंच आसान होगी। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…