पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
जिला जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत पत्थलगांव, जिला- जशपुर के बहनाटाँगर कलस्टर अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम पंचायतों हेतु विकासखंड स्तरीय सुशासन सप्ताह प्रशासन गाँव की ओर शिविर दिनांक 19.12.2025 को ग्राम पंचायत बहनाटॉगर के पंचायत भवन परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती धनियारो परहा, जनपद अध्यक्ष उपस्थित रहीं एवं शिविर की अध्यक्षता हंसलाल सिदार, जनपद सदस्य के द्वारा किया गया। जनपद पंचायत पत्थलगांव के समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण अपने अपने विभागों के योजनाओं के फलैक्स एवं बैनर के साथ उपस्थित रहे एवं शासन की समस्त योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दिया गया।
शासन की योजनाओं की जानकारी पाकर ग्रामवासियों द्वारा तत्काल शिविर स्थल पर पंजीयन स्थल में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया। प्राप्त आवेदन पत्र को संबधित विभागों को प्रेषित किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जनपद पंचायत पत्थलगांव में राशनकार्ड हेतु प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करते हुए ग्राम पंचायत सुरेशपुर, इंजकों, कुनकुरी के हितग्राहियों को राशनकार्ड वितरित किया गया। सुशासन सप्ताह शिविर में महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्रासन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कुपोषण से दुर रहने हेतु जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आयुष्मान कार्ड हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण करते हुए आयुष्मान कार्ड तत्काल शिविर स्थल में जारी कर प्रदान किया गया।
ग्रामवासियों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी अपने गाँव में पाकर अतिप्रसन्न हुए। इस सुशासन सप्ताह शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, जल संसाधन विभाग, मत्सय विभाग, लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं अन्य समस्त विभागों के अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में बहनाटाँगर कलस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत- सुसडेगा, सुरेशपुर, मुडेकेला, बहनाटांगर, किलकिला, ईला, केराकछार, जामजुनवानी, सुखरापारा, करमीटिकरा, इंजको, कुनकुरी, कुमेकेला सरपंच सचिव एवं ग्रामीण लगभग 545 ग्रामवासी उपस्थित रहे।

पत्थलगांव जनपद पंचायत के सीईओ केके श्रीवास ने बताया कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि शासन की योजनाओं को हर आम ग्राम वासी तक पहुंचाए जिससे ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का ज्यादा लाभ मिल पाए आज के बहना टाँगर के सुशासन शिविर में लाभान्वित हुए ग्रामीण काफी खुश दिखे।
जनपद पंचायत के विकास विस्तार अधिकारी धनेश टेंगवार ने सुशासन शिविर के बारे में बताते हुए कहा कि सभी ग्राम वासियों तक शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को बताना और उसे मूल रूप देते हुए उन्हें उसके समुचित लाभ दिलाने तत्काल प्रयास शिविर में किया जाता है। जिसके लिए उच्च अधिकारियों से मिले दिशा निर्देशों से हम कार्य करते है। जिनसे ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले।
























