Advertisement Carousel

9 किलो से अधिक गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार – पुलिस की बड़ी कार्यवाही….

धमतरी✍️जितेन्द्र गुप्ता

…..9 किलो से अधिक गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार – धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही -गांजा एवं दो वाहन व मोबाईल सहित कुल कीमती 5,60,000 रूपये किया गया जप्त

एसपी धमतरी के निर्देशन पर अवैध नशीले पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान

एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशीले पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी तारतम्य में थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की भारत माला नगरी रोड से अवैध रुप से गांजा लेकर दो गाड़ियों से कुरुद की ओर आ रहे हैं।

की सूचना पर भारतमाला रोड, महानदी पुल के पास नाकाबंदी कर 03 संदेहियों को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें मोटरसाइकिल एवं स्कूटी सवार दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि स्कूटी चालक लॉक लगाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से काले रंग के बैग एवं स्कूटी की डिकी में रखे कुल 04 पैकेट में 9.056 किलोग्राम गांजा (पॉलीथिन सहित) बरामद किया गया। मौके पर ही गवाहों की उपस्थिति में तौल कर जप्ती कार्यवाही की गई।

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत 4,50,000/-रूपये आँकी गई है।
साथ ही एक मोटरसाइकिल HF Deluxe क्रमांक CG 23 P 4905 कीमती लगभग 50,000/- रूपये , एक बिना नंबर TVS Jupiter स्कूटी कीमती 50,000/- तथा दो मोबाईल फोन कीमती 10,000/- रूपये कुल जुमला कीमती 5,60,000/- रूपये जप्त किए गए हैं।
आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
(01) रसिया कमार उर्फ रसीक पिता राम कमार (उम्र 30 वर्ष) निवासी – कुमली, थाना रायघर, जिला नवरंगपुर (ओडिशा)
(02) परमेश्वर बाग पिता भुनेश्वर बाग (उम्र 53 वर्ष)
निवासी – खैरपदर, थाना धरमगढ़, जिला कालाहांडी (ओडिशा)
जप्तशुदा गांजा, वाहन एवं मोबाईल सहित संपूर्ण प्रकरण पर अपराध क्रमांक 07/2026, धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

धमतरी पुलिस का संदेश
धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…