Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया प्रदेश के 08 साइबर थानों का वर्चुअल उद्घाटन….

धमतरी ✍️जितेन्द्र

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया प्रदेश के 08 साइबर थानों का वर्चुअल उद्घाटन

ऑनलाइन ठगी व साइबर फ्रॉड पर लगेगी लगाम, धमतरी में शुरू हुआ साइबर थाना

डिजिटल अपराधों से सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल,धमतरी साइबर थाना जनता को समर्पित

छत्तीसगढ़ राज्य में साइबर अपराधों की रोकथाम, त्वरित विवेचना एवं आम नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल की गई। माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विजय शर्मा जी द्वारा प्रदेश में स्थापित 08 नवीन साइबर थानों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया गया।

उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत धमतरी साइबर थाना का भी विधिवत उद्घाटन किया गया। यह साइबर थाना जिले में बढ़ते साइबर अपराधों जैसे – ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, फर्जी कॉल, डिजिटल भुगतान से संबंधित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा पीड़ित नागरिकों को त्वरित एवं विशेषज्ञ तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा।

इस गरिमामयी अवसर पर महापौर धमतरी श्री रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा, कलेक्टर धमतरी श्री अविनाश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय अतिथियों द्वारा साइबर थानों की स्थापना को आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा गया कि इससे साइबर अपराधों के मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित होगी तथा डिजिटल युग में नागरिकों का विश्वास और सुरक्षा सुदृढ़ होगी। यह पहल “डिजिटल इंडिया” के संकल्प को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन अपराध अथवा संदिग्ध डिजिटल गतिविधि की जानकारी तत्काल साइबर थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से दें, ताकि समय रहते प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्यवाही की जा सके।

उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र पांडेय, सीएसपी श्री अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी सुश्री मीना साहू, डीएसपी श्री यशकरण दीप ध्रुव, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, साइबर थाना प्रभारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण,मीडिया प्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले दिल्ली में 4 अप्रैल को आयोजित एकदिवसीय आंदोलन (TET अनिवार्यता के विरोध) में शामिल होने जशपुर जिले से सैकड़ों शिक्षकों का एक जत्था बस के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना…

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शिवपुर एवं कुड़केल ख़जरी में आयोजित कार्यक्रम “श्रीराम कथा पूर्णाहुति एवं हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुईं विधायक गोमती साय, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार की दिशा में बड़ी पहल जशपुर जिले को मिलीं 23 संजीवनी 108 एम्बुलेंस जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना….