पत्थलगांव✍️जितेंद गुप्ता
विधायक गोमती साय के प्रयास से गायनोलॉजिस्ट व एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टरों की सिविल अस्पताल पत्थलगांव में हुई नियुक्ति मिलेंगी स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाए
जशपुर जिले के पत्थलगांव सिविल अस्पताल में लगातार ही डॉक्टरों की कमी को लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र एवं नागरिकों द्वारा छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय एवं पत्थलगांव विधायक सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष से डॉक्टरों की मांग बीते कई महीनों से की जा रही थी पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने पत्थलगांव सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पूर्ति के लिए लगातार प्रयासरत थी तब जाकर पत्थलगांव सिविल अस्पताल में गायनोलॉजिस्ट पारुल रेलवानी की पदस्थापना की गई है।
पारुल रेलवानी इसके पूर्व रायपुर मेकाहारा अस्पताल में पदस्थ थी वहीं पारुल रेलवानी के पत्थलगांव सिविल अस्पताल में पदस्थ होने से महिलाओं के प्रसव से संबंधित समस्याओं के लिए अब यहां के लोगों को कहीं दूर जाने की आवश्यकता महसूस नहीं होगी । डॉक्टर पारुल रेलवानी ने कहा कि अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को भी जल्द ही सुधार कर ऑपरेशन भी किए जाएंगे वहीं पत्थलगांव में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की भी पदस्थापना की गई है एनेस्थीसिया विशेषज्ञ पूर्वशाधिकारी ने अपनी सेवाएं देने के लिए पदभार ग्रहण किया। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की स्थापना हो जाने से अब ऑपरेशन संबंधी कार्य सुचारू रूप से अस्पताल में होंगे

विधायक गोमती साय से पत्थलगांव सिविल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजियोथैरेपिस्ट सहित और डॉक्टरों की मांग पर उन्होंन कहा कि मैं लगातार अच्छी सुविधाओं के लिए प्रयासरत हु आने वाले दिनों में मांग के अनुरूप कार्य पूरे किये जायेंगे।
























