Advertisement Carousel

प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया…

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के रिक्त पदों पर पदोन्नति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला जशपुर द्वारा प्राथमिक प्रधान पाठक के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला जशपुर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने आश्वस्त किया कि प्रधान पाठक पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ की जाएगी, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षित शिक्षकों को राहत मिलेगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे—
प्रेम शंकर यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, कांसाबेल),
संतोष जाटवर (ब्लॉक अध्यक्ष, पत्थलगांव),
नरेश यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, फरसाबहार),
पुरेंद्र यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, बगीचा),
टिकेश्वर भोय (प्रदेश महासचिव),
पंकज कुमार बेहरा (जिला महासचिव),
मेराज अंसारी (जिला महासचिव),
राकेश कुमार सिंह,
अरविंद कुमार (जिला संगठन मंत्री),
सीलसाय टोप्पो (सलाहकार)
एवं  जगदेव पैंकरा उपस्थित रहे।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि विभाग द्वारा शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिससे प्राथमिक विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…