Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण हेतु 8 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर….

जशपुरनगर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण हेतु 8 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के विकास को नई गति देते हुए क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से प्रतीक्षित सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण कार्य के लिए शासन द्वारा 8 करोड़ 82 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है।
जानकारी के अनुसार सन्ना से चंपा तक लगभग 13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा। सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी। बरसात के दिनों में इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जो अब दूर होने की उम्मीद है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जशपुर जिले में लगातार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास की नई दिशा दिखाई दे रही है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…