Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव को दी बड़ी सौगात, रेस्ट हाउस उन्नयन के लिए 95 लाख रुपए स्वीकृत, घोषणा पूरी होने पर नगर वासियों ने सीएम साय का जताया आभार….

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव को दी बड़ी सौगात, रेस्ट हाउस उन्नयन के लिए 95 लाख रुपए स्वीकृत, घोषणा पूरी होने पर नगर वासियों ने सीएम साय का जताया आभार….

11 फरवरी 2026/प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात दी है।मुख्यमंत्री ने रेस्ट हाउस के उन्नयन कार्य के लिए 95 लाख 10 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से रेस्ट हाउस की बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आगंतुकों और अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पत्थलगांव के किलकिलेश्वर धाम के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की मांग पर रेस्ट हाउस के उन्नयन की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए रेस्ट हाउस उन्नयन कार्य के लिए राशि स्वीकृत कर दी है।
रेस्ट हाउस के उन्नयन से क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं शासकीय कार्यों से जुड़े अधिकारियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही इससे पत्थलगांव क्षेत्र में पर्यटन और विकास गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का त्वरित क्रियान्वयन प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…