पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम दिनांक 19/02/2026 पीएम श्री शास कन्या प्राथमिक शाला घरजियाबथान (बिषय से संबंधित शिक्षकों ने किया बच्चों के साथ किया बातचीत)
पीएम श्री कन्या प्राथमिक शाला घरजियाबथान एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित विकास स्रोत समन्वयक जगरनाथ पाढ़ी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ग्रुप के कुमारी टीना, श्री अविनाश, स्वास्थ्य विभाग मुरलीधर साहू, प्रभारी प्राचार्य सीताराम सिदार, प्रभारी प्रधान पाठक नरेंद्र कुमार यादव, बालक प्राथमिक शाला के प्रधान पाठिका श्रीमती तेज कुमारी यादव गांव के मुखिया आदरणीया सरपंच महोदय मुख्य अतिथि श्रीमती शशिकांता पैकरा (सरपंच) घजियाबथान इन संस्था के प्रमुख श्रीमती सविता एक्का प्रधान पाठिका, श्रीमती माधुरी यादव, संगीत शिक्षक तुषार उपाध्याय योग शिक्षक चैतन्य यादव के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करने के लिए रखा गया था उपस्थित सभी ने अपने विषय की समझ को रखते हुए बच्चों स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए मुरलीधर साहू अपने स्वास्थ्य को कैसे बनाए रखें जिस विद्यालय में नियमित उपस्थिति हो सको इस पर प्रकाश डाला, विज्ञान की प्रति आपका लगाओ कैसे बढ़ सकता है उदाहरण देकर श्री नरेंद्र यादव जी ने बच्चों को प्रेरणा दिए, गणित अविनाश पटेल के द्वारा गणित की समझ को कैसे बेहतर जान सकते हो गणित अभी आपके सामने ही है हर जगह गणित ही गणित है आप कैसे अनुभव करोगे इस पर चर्चा किया गया। कुमारी टीना के द्वारा बच्चों को हर संभव कैसे खुश रखा जा सकता है क्या-क्या गतिविधि हो इस पर प्रकाश डाला गया, सीताराम सिदार सर के द्वारा हर क्षेत्र में हम कैसे हर परिस्थिति को आसान बना सके आटा-चक्की उदाहरण देकर समझाया गया , विकासखंड स्त्रोत समन्वयक पत्थलगांव के द्वारा बच्चों के प्रतिभा को कैसे निकालता है कई उदाहरण देकर बच्चों को खोलने का प्रयास किया गया, ग्रामीण के बच्चे कैसे आगे बढ़ सकते हैं इस पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करें हर संभव हो बच्चों किस क्षेत्र में अधिक रुचि है उनके अनु रूप क्रियाकलाप से जोड़े जैसे प्रतियोगिता, खेलकुद व्यावहारिक बात-चीत, अनुशासन स्वास्थ्य के प्रति गहरी समझ पर प्रकाश डाला गया बच्चों ने खुलकर पाढ़ी सर के साथ वार्तालाप किया तथा उनके द्वारा शिक्षकों से अपील किया गया कि आप विद्यालय में दर्ज संख्या बढ़ाएं डोर टू डोर सर्वे करके।
सरपंच ने अपने संबोधन में कहा की मैं हर संभव विद्यालय के लिए समर्पित रहूंगी आपको कभी भी मेरी जरूरत महसूस होगी मुझे अवश्य अवगत कराये मैं हमेशा सहयोग दूंगी जिससे विद्यालय के साथ-साथ बच्चों की गुणवत्ता, बच्चों की दर्ज संख्या बढ़ाने में मदद कर सकू।पीएम श्री विद्यालय खुलना हमारे घरजियाबथन में एक वरदान के समान है मैं हर संभव प्रयासरत रहूंगी। अंत में आए हुए सभी अतिथियों का संस्था प्रमुख के द्वारा आभार प्रगट करते हुए उन्होंने अतिथियों को विद्यालय के प्रति हमेशा सहयोग करने की बात कही ।( इस कार्यक्रम से बच्चों की सोच में बदलाव देखने को मिलेंगे)
























