पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
विधायक श्री मति गोमती साय के प्रयास एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद पत्थलगांव के तीनों मुख्य मार्ग सड़क शहर की मजबूतीकरण चौड़ीकरण सड़क निर्माण की मिली छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृति
पत्थलगांव इंदिरा चौक से जशपुर रोड. 2.00 किमी , इंदिरा चौक से अम्बिकापुर रोड 1.50 किमी. एवं इंदिरा चौक से रायगढ रोड 3.80 किमी. कुल कंबाई 7.30 किमी. फोर लेन सडक मजबूतीकरण निर्माण कार्य की शासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सडक 19 मीटर चौड़ी बनेगी।
वर्षो तक शहर वासी सडक की परेशानियों से लगातार परेशान होते रहे है। विधायक गोमती साय ने मुख्यमंत्री से शहर की अच्छी सड़क बनाने अपनी बात रखी थी जिसे मुख्यमंत्री ने मानते हुए अच्छी सडक तीनो तरफ बनाने की घोषणा पूर्व में कई थी जिसकी राज्य शासन से अब स्वीकृति मिल चुकी है।
























