Advertisement Carousel

नाबालिक पीड़िता, से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने, उसके पड़ोसी,55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया….

जशपुर ✍️जितेन्द्र गुप्ता

थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक पीड़िता, से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने, उसके पड़ोसी,55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके विरुद्ध थाना दुलदुला में दुष्कर्म के लिए बी एन एस की धारा 64(1)65(1) व 4 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
मामले में पीड़ित बालिका की बड़ी मां ने थाना दुलदुला में कल दिनांक को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उसकी पीड़ित नाबालिक भतीजी, जो कि प्रार्थिया के साथ ही रहती है, व मानसिक रूप से कमजोर है,दिनांक 07.03.26 को जब प्रार्थिया बड़ी मां , मजदूरी करने कहीं अन्यत्र गई हुई थी, उसकी मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक भतीजी, घर में अकेली थी, जब शाम को प्रार्थिया अपने काम से वापस लौटी, तो पीड़ित नाबालिक बालिका ने अपनी बड़ी मां को बताया कि, उसके पड़ोस का आरोपी, जिसे पीड़ित प्रार्थिया, नाना कहकर संबोधित करती थी, पीड़ित नाबालिक बालिका को, अपने घर के पास के गौशाला घर, में ले गया, व पीड़ित नाबालिक बालिका से दुष्कर्म किया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने प्रार्थिया, जो कि पीड़ित नाबालिक बालिका की बड़ी मां है, की रिपोर्ट पर, तत्काल थाना दुलदुला में बी एन एस की धारा 64(1)65(1) व 4 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व पीड़ित नाबालिक बालिका का मेडिकल, स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 55 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया गया, पुलिस की अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

यात्रियों को जल्द मिलेगी हाईटेक बस स्टैंड की सुविधा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्माण कार्य के लिए दी है करोड़ो रुपये की सौगात तेजी से चल रहा अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण…

32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने का आरोप, सह आरोपी दीपक शर्मा पहले ही हो चुका है गिरफ्तार…..

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि….

07 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा  विवेचक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ताम्रकार की कुशल विवेचना एवं विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अनुपम कुमार तिर्की की सशक्त पैरवी से आरोपी को मिली कड़ी सजा…