पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता
पाकरगांव में धूमधाम से मनाया जा रहा सोलह प्रहरी अखंड विष्णु नाम यज्ञ 13 मार्च को है समापन

पत्थलगांव के ग्राम पाकरगांव में सोलह प्रहरी अखंड विष्णु नाम यज्ञ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार से शुरू अखंड यज्ञ की शुरुआत सुबह कलश यात्रा से की गई जिसमें लगभग 4 सौ महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने माथे में कलश रख कर गाँव मे भृमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुँची

सोलह प्रहरी अखंड विष्णु नाम यज्ञ का धूमधाम से किया जा रहा आयोजन इस 48 घण्टे चलने वाले अखंड विष्णु नाम यज्ञ में आसपास के गाँव गाँव से अनेक किर्तन मंडली ने आकर सोलह प्रहरी विष्णु नाम यज्ञ में शामिल हो रहे है। इस कार्यक्रम के लिए पूरे यज्ञ प्रांगण को अच्छी तरह से जगमग करती लाइटो से सजाया गया है दिन और रात आये सभी भक्तो एवं कीर्तन मंडली के भोजन का इंतजाम पाकरगांव रघुनाथ पुर तुरवा आमा के समिति ने किया है।

ग्राम पाकरगांव में विगत चार दशको से बड़े धूमधाम के साथ सोलह प्रहरी अखंड विष्णु नाम यज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। सुबह से शाम रात तक लगातार ग्राम वासियों के साथ ही आसपास के गाँव गाँव से इस सोलह प्रहरी अखंड विष्णु नाम यज्ञ शामिल होने पहुच रहे है। पूजन और अखंड कीर्तन में भक्तो का उत्साह देखते बनता है। हर एक व्यक्ति अपने-अपने मन में प्रार्थना लेकर भगवान श्री हरि के श्री चरणों में समर्पित भाव से पूजा कर रहे है गाँव की महिलाएं हाथ मे आरती की थाल लिए यज्ञ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। मान्यता है कि इस अखंड विष्णु अनुष्ठान को करने या इसमें शामिल होने भर से घर परिवार में सुख शांति और वैभव की प्राप्ति होती है।

इस अखंड नाम विष्णु महायज्ञ में आये कीर्तन मंडली के लोग भक्ति के रस में भाव बिहोर होकर हरि कृतन करते में देखे जाते है। जिस तरह से यज्ञ स्थल में भक्तों की भारी भीड़ है उससे ये समझना आसान होगा कि हरि के नाम की महत्ता कितनी बड़ी है। मान्यता है कि यज्ञ स्थल में पहुच कर हरि के नाम का जाप कर यज्ञ स्थल का परिक्रमा करना सौभाग्य की बात है।
समिति के सदस्य यदु चन्द्र बेहरा ने बताया कि हम सभी भक्तों का सौभाग्य है कि हम ग्राम पाकरगांव के सोलह प्रहरी अखंड विष्णु नाम यज्ञ में शामिल होने का मौका मिल रहा है। इस पूरे भक्ति मय कार्यक्रम में ग्राम पाकरगांव, रघुनाथपुर, तुरवाआमा के लोगो मुख्य सहयोग है।

ग्राम पाकरगांव के अखंड विष्णु नाम यज्ञ समिति गणेश चन्द्र बेहरा ने बताया कि ये महायज्ञ सोमवार सुबह को शुरू हुआ था जिसका समापन गुरुवार को प्रसाद वितरण कर किया जाएगा इस कार्यक्रम में सभी गाँव वालों के साथ अन्य आसपास गाँव के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए । दूर दूर से अनेक कीर्तन मंडली ने आकर इस महायज्ञ में बारी बारी से कीर्तन करते रहे।

इस कार्यक्रम में गणेश चन्द्र बेहरा, यदु चन्द्र बेहरा, पूर्णो चंद बेहरा, धनेश्वर बेहरा, हेमंत यादव, चूड़ामणि यादव, प्रेम चंद यादव, बीरेंद्र बेहरा, फुलेश्वर बेहरा, सागर यादव, धनवंत यादव, चंद्रशेखर बारीक, नरेंद्र यादव, हेमारू यादव, बिहारी यादव, प्रभा बेहरा,
सहित भारी संख्या में धर्म प्रेमीयो के साथ ही अनेक कीर्तन मंडली की उपस्थिति रही।


























