Advertisement Carousel

सुने मकान से चोरी के मामले मे विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार, 02 लाख का मशरुका जप्त….

 

सुने मकान से चोरी के मामले मे विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार, 02 लाख का मशरुका जप्त।

सरगुजा ✍️जितेन्द्र गुप्ता

थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले मे विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
:- विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 01 लाख 03 हजार रूपये नगद एवं सीने का लोकेट व सोने का टाप कुल कीमती मशरुका लगभग 02 लाख रुपये किये गए बरामद।
:- चोरी के मामले मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना सीतापुर मे भी चोरी का प्रकरण है दर्ज, उक्त प्रकरण मे भी अग्रिम कार्यवाही जारी।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया भिनसारी मिंज साकिन पोपरेंगा कुड़ोपारा थाना बतौली द्वारा थाना बतौली मे रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17/03/26 को प्रार्थिया एवं प्रार्थिया का पति घर में ताला लगा कर खेत मे पानी पटाने एवं बैल चराने गए हुए थे, कि प्रार्थिया का पति करीब 11:00 बजे दिन में घर वापस आकर देखा कि घर का ताला टुटा हुआ है, तब घर के अंदर जाकर देखने पर अलमारी व बक्सा का ताला टुटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था और घर मे रखा नगदी रकम करीब 100000/- नहीं था, तब प्रार्थी तुरंत आस पड़ोस के लोगो को घटना की सूचना दिया। इसी दौरान गावं के लोगो द्वारा बताया गया कि एक लड़का प्रार्थिया के घर तरफ से जा रहा था संभवतः वही लड़का चोरी किया होगा तब प्रार्थिया का पति अनिल एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा उक्त युवक का पीछा करके पकड़ा गया। जिसके पैकेट से कुल 103100/- रूपये एवं इसके अलावा सोने का लोकेट और सोने का टाप मिला है, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना बतौली के अपराध क्रमांक 39/26 धारा 331(3), 305(ए) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर *विधि से संघर्षरत बालक* को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को प्रार्थिया के सुने मकान से नगदी रकम की चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से नगदी रकम 103100/- रूपये व सोने का लोकेट व टाप कुल कीमती मशरुका लगभग 02 लाख रुपये जप्त किया गया, पूछताछ मे विधि से संघर्षरत बालक द्वारा थाना सीतापुर अंतर्गत भी चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया है, थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, आरक्षक राजू कुजूर, राजेश खलखो, जोगी बड़ा, राकेश एक्का, भगलू राम, संतोष सक्रिय रहे।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….