Advertisement Carousel

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पत्थलगांव के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के अवसर पर विद्यार्थियों ने O P Jindal University एवं जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया…

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पत्थलगांव के विद्यार्थियों द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम आयोजित किया  इस अवसर पर विद्यार्थियों ने O P Jindal University एवं जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया।

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों के शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक तकनीकी संसाधनों तथा औद्योगिक कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना था। विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को विभिन्न संकायों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन एवं उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क का भ्रमण किया, जहां उन्हें औद्योगिक उत्पादन प्रक्रिया, आधुनिक मशीनरी एवं उद्योगों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ तथा उनके भीतर विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र के प्रति रुचि में वृद्धि हुई।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में सम्पन्न यह एक्सपोजर विजिट विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। विद्यार्थियों ने इस अवसर को अपने भविष्य के करियर चयन हेतु उपयोगी बताया

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन किया ईब व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार से बढ़ेगी सिंचाई सुविधा, किसानों की आय को मिलेगा संबल…

वर्षों का इंतजार खत्म, दाराखरिका में ट्रांसफार्मर लगा—ग्रामीणों में खुशी की लहर, सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार…..