पत्थलगांव✍️जितेंद्र गुप्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के उनके सेवा संकल्प अभियान के लिए विधायक गोमती साय एवं क्षेत्र वासियों ने दिया जला कर दी आशीर्वाद शुभकामनाएं

पत्थलगांव के फारेस्ट ऑफिस के सामने शाम सात बजे विधायक गोमती साय आईएस एसडीएम क्षितिज गुरभेले तहसिलदार योगेश पटेल तहसीलदार भीष्म पटेल सीएमओ मोहम्मद जावेद ब्लाक शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य नगरपालिका उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, एल्डर मेन भवानी शर्मा, अवधेश गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील अग्रवाल, अनिल मित्तल, जितेन्द्र अग्रवाल, सुरेश साहू जयप्रकाश यादव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि भाजपा के कार्यकर्ता एवं शहर वासी के साथ इस नगरपालिका के स्वच्छता दीदी एवं इंदिरा गांधी कन्या स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही

इससे पहले कार्यक्रम स्थल में नगरपालिका के सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प के नाम से रंगोली बनाया था जहां शाम सात बजे विधायक गोमती साय के साथ सभी ने दिया जला कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिया

विधायक गोमती साय ने कार्यक्रम में दिया जला कर अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लंबे 25 वर्ष के सेवा कार्य में देश वासियों के लिए बहुत ज्यादा कार्य किया है।
हम चाहेंगे कि वे यशस्वी रहे और शतक पार करे जिससे देश वासियों के लिए ज्यादा कार्य करे आज का दिन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। जब हम सब एकसाथ मिलकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प पे उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है।

























