कटघोरा✍️जितेन्द्र गुप्ता
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर दिन गुरुवार को ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत ढेलवाडीह के राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन , उप स्वास्थ्य केंद्र, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, कचरा छटाई शेड, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के अलावा गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में भी आशीर्वाद का दीया मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के द्वारा 5100, दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। पूरे कटघोरा क्षेत्र 52 ग्राम पंचायतों में कुल 51000, दीप जलाये गए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती झूल बाई कंवर, जिला महामंत्री भाजपा संजय शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि रजक, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, श्रीमती वीणा शर्मा, मंडल अध्यक्ष बसंत तंवर, जनपद सीईओ कटघोरा के के श्रीवास, पी ओ वी बी जी राम जी योगेश चन्द्रा, सहायक विकास विस्तार अधिकारी आर के शिवालय, शिव शंकर मरकाम, सरपंच ढेलवाडीह श्रीमती कौशिल्या कंवर, सिंघाली सरपंच श्रीमती ईश्वरी कंवर, पंचायत सचिव श्री पवन गुप्ता, शुक्लाखार सचिव अनिता कंवर सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

























