Advertisement Carousel

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को माननीय सत्र न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा….

धमतरी✍️जितेन्द्र गुप्ता 

आमदी हत्याकांड में आरोपी सुकालू चेलक को माननीय सत्र न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा

वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित विवेचना से अंधे कत्ल का हुआ खुलासा

उत्कृष्ट विवेचना के लिए निरीक्षक सन्नी दुबे को एसपी धमतरी द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत

थाना अर्जुनी के आमदी हत्याकांड (अपराध क्रमांक 262/2024) में माननीय सत्र न्यायालय धमतरी ने आरोपी सुकालू चेलक, उम्र 45 वर्ष, निवासी चुनकट्टा, थाना उतई, जिला दुर्ग को धारा 103(1) BNS के तहत दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास एवं 1,000/- रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया है। अर्थदण्ड जमा नहीं करने पर 03 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।

दिनांक 30 सितंबर 2024 को ग्राम आमदी निवासी आत्माराम पटेल बकरियां चराने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन आमदी- भानपुरी रोड स्थित नाली में उनका रक्तरंजित शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट एवं अंदरूनी रक्तस्राव से हत्या की पुष्टि हुई।

मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। तत्कालीन विवेचना अधिकारी निरीक्षक सन्नी दुबे द्वारा परिस्थितिजन्य, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों को एकत्रित कर मजबूत साक्ष्य श्रृंखला तैयार की गई। आरोपी के मेमोरेंडम पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, कपड़े एवं मिट्टी जप्त की गई। FSL रिपोर्ट में आरोपी के कपड़ों एवं घटनास्थल की मिट्टी में समानता पाई गई तथा अन्य वैज्ञानिक एवं चिकित्सीय साक्ष्यों को भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

अभियोजन पक्ष के तर्कों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषसिद्ध कर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

▪️*दोष सिद्ध आरोपी का नाम*- सुकालू चेलक पिता स्व. सोनू राम चेलक, उम्र 45 वर्ष, निवासी-ग्राम चुनकटटा, थाना उतई, जिला दुर्ग, (छ.ग.)

उत्कृष्ट एवं वैज्ञानिक विवेचना के लिए निरीक्षक सन्नी दुबे को पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।

धमतरी पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, साक्ष्य आधारित विवेचना एवं प्रभावी अभियोजन के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

मंच से उठी समाज की आवाज, सी एम ने तत्काल की घोषणा: अग्रसेन जयंती पर अब छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश अग्र महाकुंभ-2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, वर्षों से लंबित मांग पूरी होने पर गूंज उठा पंडाल; अग्रवाल समाज ने जताया आभार…