पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता
उल्लास बुनियादी परीक्षा विख पत्थलगांव के 101 परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुआ जिसमें …. महिला….पुरुष नवसाक्षरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस परीक्षा को विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम पंचायतों पर प्रत्येक परीक्षा केंद्र में 01 केंद्राध्यक्ष तथा 02 पर्यवेक्षकों को ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी को परीक्षा में लाने के लिए परीक्षा पूर्व ग्राम शिक्षकों द्वारा वातावरण निर्माण कर, टॉर्च रैली, प्रभात फेरी, नारा लेखन, पीला चावल का वितरण के साथ 02 दिन पूर्व कोटवार के माध्यम से मुनादी भी कराया गया फलस्वरूप नवसाक्षरों ने रुचि दिखाते हुए परीक्षा में शामिल हुए। पत्थलगांव विख के बहनाटंगर पंचायत के फुलमनी व चमेली ने अपने छोटे बच्चों को लेकर महिलाएं बड़ी उत्साह से परीक्षा लिखने आई। इसी तरह कुमकेला पंचायत के मुनुराम टंडन जो कि पैर से दिव्यांग है उन्होंने समय में परीक्षा केंद्र में उपस्थित होकर परीक्षा देते नजर आए। कुछ परीक्षा केंद्र में एक ही घर से सास अपने दो बहुएं को लेकर परीक्षा में उपस्थित हुई, तथा देवारी जेठानी भी एक साथ परीक्षा में शामिल हुई। विकासखंड स्रोत समन्वयक के द्वारा सघन मॉनिटरिंग किया गया प्रत्येक केंद्रों में नवसाक्षरों की उपस्थित देखने को मिला और नवसाक्षरों में परीक्षा के प्रति उत्साह देखने को मिला।
महिला उल्लास परीक्षा केंद्र
इसी क्रम में पंडरीपानी के पारा छिंदबहरी स्कूल पारा में महिला उल्लास परीक्षां केंद्र का निर्धारण किया गया था जिसमें 36 महिलाओं ने उल्लास परीक्षा में भाग लिया। कुछ महिलाओं द्वारा महुवा बिनने के बाद परीक्षा केन्द्र में उपस्थित हुई, इन सभी महिलाओं के लिए प्रधान पाठक द्वारा खाने का व्यवस्था भी किया गया।
सेल्फी जोन परीक्षा केंद्र
आदर्श प्रा. शा. कुमकेला को उल्लास परीक्षा का सेल्फी जोन बनाया गया था जहां नवसाक्षरों द्वारा परीक्षा देने के बाद अतिउत्साह के साथ सेल्फी जोन में फोटो खिंचवाते नजर आए।
























