Advertisement Carousel

नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होगा “विशाल पथसंचलन” ; 24 मार्च 2026 बनेगा ऐतिहासिक… हजार स्वयंसेवक चलेंगे कदम से कदम मिलाकर…

पत्थलगांव ✍️जितेन्द्र गुप्ता

पत्थलगांव में नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होगा “विशाल पथसंचलन” ; 24 मार्च 2026 बनेगा ऐतिहासिक… हजार स्वयंसेवक चलेंगे कदम से कदम मिलाकर

पत्थलगांव । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पत्थलगांव खंड द्वारा हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर भव्य पथसंचलन का आयोजन किया जा रहा है । यह आयोजन 24 मार्च 2026 , दिन मंगलवार को किया जाएगा , जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता रहने की संभावना है ।

कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में पथसंचलन करते हुए नगर में राष्ट्रभक्ति एवं सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश देंगे । कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती शिशु मंदिर मैदान , पत्थलगांव से सायं 03:30 बजे किया जाएगा । 04:30 बजे संचलन प्रारंभ कर दिया जाएगा ।

इस आयोजन का उद्देश्य हिंदू नववर्ष के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में एकता , संगठन और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है । कार्यक्रम में भारत माता , भगवान श्रीराम एवं भगवा ध्वज के प्रति श्रद्धा भाव के साथ देशभक्ति का वातावरण निर्मित किया जाएगा ।

आयोजकों ने नगर के समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है ।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

दोकड़ा में भक्ति की बही अविरल धारा : श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल….

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा स्थापना का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से होगा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का होगा शुभारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगी शामिल….