Advertisement Carousel

पीएम श्री सेजस के व्याख्याता लिलाम्बर यादव को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के अंतर्गत सरगुजा संभाग में 2025 का “शिक्षाश्री सम्मान”

पत्थलगांव✍️जितेन्द्र गुप्ता

पीएम श्री सेजस पत्थलगांव के व्याख्याता लिलाम्बर यादव को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने से प्रोत्साहित करने एवं शिक्षा तथा विभिन्न प्रशिक्षण में उनके योगदान के कारण मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के अंतर्गत सरगुजा संभाग में 2025 का “शिक्षाश्री सम्मान” प्रदान किया गया है।
उन्हे सामुदायिक सहभागिता तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने व अध्यापन हेतु इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया है। संभागीय युवा संसद प्रतियोगिता तथा इस कार्यक्रम का शुभारंभ छग सरकार के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, अंबिकापुर महापौर मंजुषा भगत तथा अन्य जनप्रतिनिधि के द्वारा किया गया,कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कमीश्नर शारदा अग्रवाल ,अपर कलेक्टर सुनील नायक ,सरगुजा सयुंक्त संचालक संजय गुप्ता,विभिन्न जिला के जिला शिक्षाधिकारियों के गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रशस्ति–पत्र,पुरस्कार धनराशि की चेक तथा शॉल–श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण योजना राज्य की एक प्रमुख पहल है, जिसके माध्यम से प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है जिसके अंतर्गत हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी विद्यालय में अध्यापन कराने वाले व्याख्याताओं को शिक्षा श्री सम्मान संभाग स्तर पर प्रदान किया जाता है।
लिलाम्बर यादव को सम्मान दिये जाने पर पत्थलगांव विकासखण्ड शिक्षाधिकारी वेदानंद आर्य ,विद्यालय के प्राचार्य तनु सिंह ठाकुर, विद्यालय के सहकर्मी शिक्षकों एवं अनेकानेक शिक्षकों ने बधाई दिया है ।

उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि से भविष्य में और अधिक समर्पण, और अधिक संवेदनशीलता तथा और अधिक दायित्व के साथ कार्य करने की शक्ति प्रदान करेगा।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

ग्राम कछार के जमीन को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। कई दर्जन ग्रामीणों ने जमीन के दस्तावेजों में कथित कूटरचना कर रजिस्ट्री किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धुर्वेश जायसवाल के समक्ष रखी अपनी आपबीती ….

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में विधिवत हुआ पूजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना श्रीमती साय ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की हार्दिक बधाई….

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री ने कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा हजारों कदमों के साथ गूंजा ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के तले एकजुट हुआ जनसैलाब…