Advertisement Carousel

धमतरी पुलिस को पॉक्सो एक्ट के मामले में मिली एक और सफलता – आरोपी को मिली कड़ी सजा,पुख्ता साक्ष्य और मजबूत पैरवी का परिणाम…

धमतरी ✍️जितेन्द्र गुप्ता

धमतरी पुलिस को पॉक्सो एक्ट के मामले में मिली एक और सफलता – आरोपी को मिली कड़ी सजा,पुख्ता साक्ष्य और मजबूत पैरवी का परिणाम

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कड़ा फैसला – आरोपी अनिल यादव दोषसिद्ध, 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा

एसपी धमतरी द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय विवेचना पर विवेचक को नगद इनाम से किया जायेगा पुरस्कृत

थाना सिटी कोतवाली धमतरी में दर्ज एक और पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषसिद्ध पाते हुए कड़ा दंड प्रदान किया गया है। यह प्रकरण अपराध क्रमांक 46/25, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
मामले में आरोपी अनिल यादव, पिता मदन लाल यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी बनिया पारा धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) के विरुद्ध न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाही के आधार पर दोष सिद्ध हुआ।

माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 3000/- रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी निरी.राजेश मरई एवं तत्कालीन विवेचना अधिकारी सउनि.संतोषी नेताम द्वारा अत्यंत गंभीरता, सूक्ष्मता एवं पेशेवर दक्षता के साथ की गई।
प्रकरण में साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन, गवाहों के बयान एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को सुदृढ़ रूप से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को कठोर सजा दिलाने में सफलता प्राप्त हुई।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक, धमतरी द्वारा विवेचना अधिकारी को नगद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया जायेगा, जिससे अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरणा प्राप्त होगी।

धमतरी पुलिस द्वारा महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही लगातार सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी सजा दिलाना धमतरी पुलिस की प्राथमिकता है।

Abtak News 24
Author: Abtak News 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले दिल्ली में 4 अप्रैल को आयोजित एकदिवसीय आंदोलन (TET अनिवार्यता के विरोध) में शामिल होने जशपुर जिले से सैकड़ों शिक्षकों का एक जत्था बस के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना…

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शिवपुर एवं कुड़केल ख़जरी में आयोजित कार्यक्रम “श्रीराम कथा पूर्णाहुति एवं हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुईं विधायक गोमती साय, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार की दिशा में बड़ी पहल जशपुर जिले को मिलीं 23 संजीवनी 108 एम्बुलेंस जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना….